अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: स्थल के बनने एवं टूटने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं|
उत्तर: स्थल के लगातार बनने एवं टूटने की प्रक्रिया को दूसरी या बाह्र प्रक्रिया कहते हैं|
प्रश्न: पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को क्या कहते हैं|
उत्तर: पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जानब को अपरदन कहते हैं| तथा अपरदन की क्रिया से सतह नीची हो जाती हैं|
प्रश्न: हिमानी किसे कहते हैं|
उत्तर: कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियाँ होती हैं| उन्हें हिमानी कहा जाता हैं
प्रश्न: श्रुंखला किसे कहते हैं|
उत्तर: पर्वत एक रेखा के क्रम में भी व्यवस्थित हो सकते हैं जिसे श्रुंखला कहा जाता हैं|
प्रश्न: पर्वत कितने प्रकार के होते हैं|
उत्तर: पर्वत के तीन प्रकार के होते हैं-
1. वलित पर्वत
2. भ्रंशोत्थ पर्वत
3. ज्लावामुखी पर्वत
प्रश्न: भ्रंशोत्थ पर्वत का निर्माण कैसे होता हैं|
उत्तर: जब बहुत बड़ा भाग टूट जाता हैं तथा ऊधर्वाधर रूप से विस्थापित हो जाता हैं तब भ्रंशोत्थ पर्वतों का निर्माण होता हैं| ऊपर उठे हुए खंड को उत्खंड तथा नीचे धँसे हुए खण्डों को द्रोणिका भ्रंश कहा जाता हैं|
प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा पठार कौन - सा हैं|
उत्तर: तिब्बत का पठार विश्व का सबसे बड़ा पठार हैं, जिअकी ऊँचाई माध्य समुद्र तल से 4,000 से 6,000 मीटर तक हैं|
प्रश्न: सोना एवं हीरों के खनन के लिए कौन सा प्रसिद्ध पठार कौन - सा हैं|
उत्तर: अफ्रीका का पठार सोना एवं हीरों के खनन के लिए प्रसिद्ध हैं|
प्रश्न: भारत का कौन - सा पठार खनिज के लिए भण्डार के लिए प्रसिद्ध हैं|
उत्तर: भारत में छोटानागपुर के पठार में लोहा, कोयल तथा मैंगनीज के बहुत बड़े भण्डार पाए जाते हैं|