अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नोत्तर के उत्तर संक्षेप में दीजिए|
(i) प्रमुख स्थलरुप कौन - कौन से हैं?
उत्तर: प्रमुख स्थलरुप हैं:
(a) प्रमुख स्थलरुप
(b) पठार
(c) मैदान
(ii) पर्वत एवं पठार में क्या अंतर हैं?
उत्तर: पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता हैं, जबकि पठार का उपरी भाग मेज के समान सपाट तथा आसपास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता हैं|
पर्वत का उदाहरण - हिमालय पर्वत|
पठार का उदाहरण - दक्कन का पठार|
(iii) पर्वतों के विभिन्न प्रक्रार कौन - कौन से हैं?
उत्तर: पर्वतों के तीन प्रक्रार होते हैं -
(a) वलित पर्वत
(b) भ्रंशोंत्थ पर्वत
(c) ज्लावामुखी पर्वत
(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रक्रार उपयोगी हैं?
उत्तर: मनुष्यों के लिए पर्वत निम्न प्रक्रार से उपयोगी हैं -
- पर्वत जल संग्रहागार होते हैं| बहुत सी नदियों का स्रोत पर्वतों में स्थित हिमानियों में होता हैं|
- पर्वतों से प्राप्त जल द्वारा बिजली उत्पन्न की जाती हैं|
- पर्वतों से प्राप्त जल सिंचाई तथा पीने के लिए प्रयोग किया जाता हैं|
- पर्वतों में अलग - अलग प्रक्रार की वनस्पतियाँ तथा जीव - जंतु पार जाते हैं|
- पर्यटन को बढ़ावा देते हैं|
(v) मैदानों का निर्माण किस प्रक्रार होता हैं|
उत्तर: नदियों और उनकी सहायक नदियों के द्वारा मैदान बने हैं| नदियाँ पर्वतों के ढालों पर नीचे की और बहती हैं तथा उन्हें अपरदित कर देती हैं| वे अपरदित पदार्था को अपने साथ आगे की और ले जाती है और अपने साथ ढोए जाने वाले पदार्था: जैसे - पत्थर, बालू तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती हैं| इन्ही निक्षेपों से मैदान का निर्माण होता हैं|
(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों?
उत्तर: मैदान बहुत अधिक उपजाऊ होते हैं| जहाँ परिवहन के साधनों का निर्माण करना आसान होता हैं| इसलिए ये मैदान विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले भाग होते हैं|
(vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती हैं, क्यों?
उत्तर: कठोर जलवायु होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत कम लोग निवास करते हैं| पर्वतों का धरातल खाड़ी ढाल वाला होता हैं तथा कृषि योग्य भूमि की कमी होती हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए|
(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं|
(क) ऊँचाई
(ख) ढाल
(ग) अभिमुखता
उत्तर: (क) ऊँचाई|
(ii) हिमानी कहा पाई जाती हैं?
(क) पर्वतों में
(ख) मैदानों में
(ग) पठारों में
उत्तर: (क) पर्वतों मे|
(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित हैं?
(क) केन्या
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) भारत
उत्तर: (ग) भारत|
(iv) यांगत्से नदी कहाँ बहती हैं|
(क) दक्षिणी अमेरिका
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) चीन
उत्तर: (ग) चीन|
(v) यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रुंखला कौन - सी हैं?
(क) एंडीज
(ख) आल्प्स
(ग) राॅकीज़
उत्तर: (ख) आल्प्स|