Chapter 3. सरकार क्या है Class 6 Civics [LATEST] Solutions Additional Questions in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 6 Civics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 3. सरकार क्या है with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each Additional Questions is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 6 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Civics.
Class 6 English Medium Civics All Chapters:
Chapter 3. सरकार क्या है
2. Additional Questions
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: क्या आप सरकार के ऐसे कुछ और कामों के उदाहरण दे सकती हैं जिनकी चर्चा ऊपर नहीं की गई हैं?
उत्तर: सरकार के कार्य -
1. नए उघोगों की स्थापना कराती हैं|
2. दूसरे देशों से व्यापार करती हैं|
3. खेलों के विकास के लिए काम करती हैं|
प्रश्न: किसी दूसरे कानून को लेकर यह विचार कीजिए कि लोगों के लिए उसे मानना क्यों जरूरी हैं?
उत्तर: कानून के अनुसार मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक हैं| यदि कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाते हुए पकड़ा जाता हैं तो उसे जेल की सजा काटनी पड़ती हैं|
प्रश्न: लोकत्रंत्र में लोगों की भागीदारी उन निर्णयों को लेने में महत्त्वपूर्ण हैं जो उनकों प्रभावित करते हैं| क्या आप इससे सहमत हैं? अपने जवाब के दो कारण लिखिए|
उत्तर: लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी उन निर्णय को लेने में महत्त्वपूर्ण हैं जो उनको प्रभावित करते हैं, क्योंकि-
1. लोग अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं को अच्छी तरह से जानते हैं|
2. लोग अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं के अनुसार ही निर्णय लेंगे|
प्रश्न: आपके यहाँ जिस प्रकार की शासन व्यवस्था हैं, उसके स्थान पर आप कैसी शासन व्यवस्था चाहेगी? और क्यों?
उत्तर: हमारे देश में लोकतंत्रीय शासन प्रणाली हैं और हम इसी प्रकार की शासन व्यवस्था चाहेंगे, क्योंकि भारत एक विशाल देश हैं और यहाँ विभिन्न जातियों, धर्मं, भाषाओं के लोग रहते हैं| अत: सभी लोगों की शासन में भागीदारी के लिए लोकतंत्रीय शासन व्यवस्था ही अच्छी हैं|
प्रश्न: नीचे दिए गए कथनों में जो गलतियाँ हैं, उन्हें सुधार कर लिखिए|
1. राजतन्त्र में देश नागरिकों को अपनी पसंद का नेता चुनने की छूट होती हैं|
2. लोकतंत्र में राजा के पास पर शासन करने की संपूर्ण ताकत होती हैं|
3. राजतंत्र में राजा या रानी द्वारा लिए गए निर्णयों पर लोग प्रश्न उठा सकते हैं|
उत्तर:
1. यह कथन ग्कालत हैं| राजतन्त्र में नागरिकों को अपनी पसंद का नेता चुनने की छूट नहीं होती हैं, बल्कि राजा के बाद उनका पुत्र शासन करता हैं|
2. यह कतःन गलत है| लोकतंत्र में जनता द्वारा सरकार चुनी जाती हैं तथा जनता ही सरकार को शक्ति प्रदान करती हैं|
3. यह कथन गलत हैं| राजतंत्र में लोग राजा या रानी द्वारा लिए गए निर्णयों पर प्रश्न नहीं उठा सकते हैं, क्योंकि लोकतंत्र के समान राजतंत्र में राजा या रानी को अपने निर्णयों के आधार नहीं बताने पड़ते हैं|
Topic Lists: