Chapter 6. भक्ति सूफी परंपराएँ Class 12 History Part-2 [LATEST] Solutions अभ्यास (NCERT Book) in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 12 History Part-2 are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 6. भक्ति सूफी परंपराएँ with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास (NCERT Book) is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 12 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History Part-2.
Class 12 English Medium History Part-2 All Chapters:
Chapter 6. भक्ति सूफी परंपराएँ
2. अभ्यास (NCERT Book)
भक्ति – सूफ़ी परम्पराएँ
प्रश्न – इतिहासकारों द्वारा धार्मिक परम्पराओं के इतिहासों के पुननिर्माण के लिए उपयोग किये गए विभिन्न स्त्रोतों का स्पष्ट कीजिये |
उत्तर - धार्मिक परम्पराओं के पुननिर्माण के लिए इतिहासकार विभिन्न स्त्रोतों का सहारा लेते है :
1. प्रथम सहस्त्राबदी के मध्य तक के प्रमुख स्त्रोत धार्मिक इमारतें है जिनमे स्तूप, विहार और मंदिर शामिल है | यह इमारतें किसी विशेष धार्मिक विश्वासों तथा आचरणों के प्रतीक है | इसके अतिरिक्त ऐसे धार्मिक विश्वास भी है जो साहित्यक तथा अन्य स्त्रोतों में धूमिल है |
2. 8वीं से 18वीं शताब्दी तक के नए साहित्यक स्त्रोतों में संत कवियों की रचनायें शामिल है | उन्होंने इन रचनाओं को अपने आपको जनसाधारण की क्षेत्रीय भाषाओँ में मौखिक रूप से व्यक्त किया था | इनमे से अधिकतर रचनाएँ संगीतबद्ध है |
3. इस काल की सबसे प्रभावी विशेषता संभवतः यह है कि साहित्य और मुर्तिकला दोनों में ही अनेक तरह की देवी –देवता दिखाई देते है |
4. इतिहासकारों के अनुसार यहाँ कम से कम दो प्रक्रियाएँ कार्यरत थी | यह प्रक्रियाएं ब्राहमणीय विचारधारा के प्रसार की थी | ये ग्रन्थ सरल संस्कृत छंदों में थे | इस काल की दूसरी प्रक्रिया थी – स्त्रियों, शूद्रों तथा अन्य सामाजिक वर्गों की आस्थाओं एवं आचरणों को ब्राहमणों द्वारा स्वीकृत किया जाना और उसे एक नया रूप प्रदान करना |
प्रश्न – प्रारंभिक भक्ति परम्परा की मुख्य विशेषताएँ बताइए |
उत्तर – 1. आराधना के तरीकों के क्रमिक विकास के दौरान संत कवि ऐसे नेता के रूप में उभरे जिनके इर्द –गिर्द भक्तजनों का मेला लगा रहता था | इन्ही के नेतृत्व में भक्ति आन्दोलन चला |
2. भक्ति परंपरा की एक अन्य विशेषता इसकी विविधता है |
3. धर्म के इतिहास भक्ति परम्परा को दो मुख्य वर्गों में बाँटते है : सगुन भक्ति और निर्गुण भक्ति | निर्गुण भक्ति परंपरा में अमूर्त अथवा निराकार इश्वर की उपासना की जाती थी |
4. यदपि कई भक्ति परम्पराओं में ब्राहमण देवताओं तथा भक्तजनों के बीच महत्वपूर्ण बिचौलिये बने रहे, तो भी इन परम्पराओं ने स्त्रीयों तथा “निम्न वर्णों” को स्वीकृति प्रदान की |
प्रश्न – अलवार और नयनार संत कौन थे ? उनकी गतिविधियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिये |
उत्तर - अलवार और नयनार तमिलनाडु के बहती संत थे | प्रारंभिक भक्ति आन्दोलन उन्ही के नेतृत्व में चला | अलवार विष्णु तथा नयनार के शिव के भक्त थे | वे स्थान –स्थान पर भ्रमण करते हुए तमिल भाषा में अपने इष्ट की स्तुति में भजन गाते थे | अपनी यात्राओं के दौरान आलवारों और नय्नरों ने कुछ पवन स्थलों को अपने इष्ट का निवास -स्थल घोषित किया | साथ ही इन संतों की प्रतिमा की भी पूजा की जाती थी | इस प्रकार इस ग्रन्थ का महत्व संस्कृत के चरों वेदों के समान बताया गया |
प्रश्न- इस्लाम के पांच स्तंभ अथवा आधारभूत सिद्धांत कौन -से है ?
उत्तर – इस्लाम धर्म के पाँच स्तम्भ है जिनका पालन सभी मुसलमानों को करना चाहिए | ये स्तम्भ निम्नलिखित है –
1. उसे हर रोज पाँच बार प्रार्थना करनी अर्थात नमाज पढ़नी चाहिए |
2. उसे निर्धनों को दान देना चाहिए |
3. इस्लाम के माने वालों को रमजान के पवित्र महीने में व्रत अर्थात रोज़े रखने चाहिए |
4. उन्हें अपने जीवन -काल में कम -से -कम एक बार मक्का की यात्रा अवश्य करनी चाहिए |
5. प्रत्येक मुसलमानों को इस बात में विश्वास रखना चाहिए कि अल्लाह ही एकमात्र ईश्वर है | उसे कुरान को अल्लाह का आदेश मानना चाहिए |
प्रश्न – मस्जिद के स्थापत्य सम्बन्धी सार्वभौमिक तत्वों का उल्लेख कीजिये |
उत्तर – मस्जिद को इस्लामिक शैली का मूल – रूप माना गया है |
इसका मौलिक ढाँचा बहुत ही साधारण होता है |
इसमें एक खुला प्रांगन होता है जिसके चारों और स्तंभों वाली छते होती है |
प्रांगन के मध्य में नमाज से पहले स्नान के लिए एक तलाब भी होता है |
इसकी दाहिनी और एक मंच होता है जहाँ से इमाम प्रवचन देता है |
इसके पश्चिम में एक मेहराबों वाला हॉल होता है |
मस्जिद में मीनार भी होती है जहाँ से आजान दी जाती है |
जिस मस्जिद में मुसलमान जुम्मा की नमाज के लिए एकत्रित होते है, उसे ‘जामी मस्जिद’ कहा जाता है |
प्रश्न – सूफी सम्प्रदाए तथा भक्ति सम्प्रदाओं की विचारधारा में क्या समानताएं थी?
उत्तर – सूफी सम्प्रदायें तथा भक्ति आन्दोलन के स्थान अलग –अलग थे लेकिन दोनों के विचारों में अनेक समानताएं पाई जाती थी | इसका वर्णन इस प्रकार है –
(1) मानवतावाद – दोनों सम्प्रदाओं ने मानव को मुख्य रखा और उन्हें प्रेम से रहने का उपदेश दिया |
(2) एकेश्वरवाद – दोनों एक ही भगवान पर विश्वास रखते थे | सूफियों ने कहा भगवान एक है और हम उनकी संतान है |
(3) मनुष्य –मात्र से प्रेम – सूफी तथा भक्ति के संतों ने लोगों को कहा की मनुष्य मात्र से प्रेम करो | मानव से प्रेम ही इश्वर से प्रेम है |
(4) गुरु की महिमा – सूफी और भक्त के संतों ने गुरु की महिमा का बखान किया|
(5) सहनशीलता - सूफी और भक्त के संतों ने दोनों धर्मो को साथ मिलकर रहने का उपदेश दिया |
प्रश्न – आप ऐसा क्यों समझते है कि बाबा गुरु नानक देव जी की परम्पराएँ 21 शताब्दी में भी महत्वपूर्ण है ?
उत्तर – निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखकर हम कह सकते है कि बाबा गुरु नानक देव जी की परम्पराएँ 21 शताब्दी में भी महत्वपूर्ण है –
(1) उनकी शिक्षाएँ आसान थी | यह आज भी व्यावहारिक है |
(2) उन्होंने जाति के आधार पर ऊँच –नीच का विरोध किया |
(3) उन्होंने मानव सेवा और आपसी प्रेम और भाईचारे को ही सबसे बड़ा धर्म बताया |
(4) उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों, यज्ञों तथा मूर्ति पूजा खंडन किया |
(5) उनके अनुसार भगवन एक है जो निराकार है | उसके साथ केवल ‘शब्द’ द्वारा ही संबंध जोड़ा जा सकता है |
प्रश्न – सूफी मत कि शिक्षाओं का वर्णन करो |
उत्तर – सूफी मत की निम्न शिक्षाएं है -
1. सूफी के संतों ने ईश्वर का प्रचार किया |
2. सूफी संत ने इस बात का प्रचार किया कि यदि ईश्वर से प्रेम चाहते हो तो मनुष्य से प्रेम करो |
3. सूफी कहते थे की मानव को उसका धर्म नहीं बल्कि उसका काम ऊँचा बनता है|
4. सूफी के अनुसार सभी धर्म एक सामान है क्योंकि सभी का अंतिम उदेश्य ईश्वर प्राप्ति है |
5. इस मत में शांति और अहिंसा को बहुत महत्व दिया गया है | वे ‘गुरु’ अथवा ‘पीर’ को सबसे महान बताते है |
प्रश्न – सूफी मत की चिश्ती सिलसिले से जुडी रीतियाँ बताइए |
उत्तर – (1) चिश्ती सिलसले की सूफी आध्यात्मिक संगीत की महफ़िल द्वारा ईश्वर की उपासना में विश्वास रखते थे |
(2) वे कव्वाली को बहुत महत्व देते थे | इस अवसर पर आशीर्वाद की कामना की जाती थी |
(3) उन्होंने खानकाह स्थापित किये |
(4) उन्होंने लंगर चलाये जिनमे सभी हरमों के लोग शामिल थे |
(5) उन्होंने शेख के आगे सिर झुकाना तथा लोगों को पानी पिलाना |
प्रश्न – इस्लाम दक्कन में स्थान पाने में कैसे सफल रहा ?
उत्तर – बीजापुर के के आसपास सूफी कविता की एक नयी विधा का विकास हुआ|
यह उर्दू में लिखी छोटी कवितायेँ थी | इसकी रचना चिश्ती शान्तों ने की थी | ये रचनाएँ स्त्रियों द्वारा घर का काम जैसे चक्की पिसते या चरखा कातते समय गयी जाती थी | कुछ रचनाएँ लोरिनमा और शादिनामा के रूप में लिखी गयी | संभव है कि इस क्षेत्र के सूफी यहाँ पहले से प्रचलित भक्ति परंपरा से प्रभावित हुए थे | इस माध्यम से इस्लाम दक्कन के गाँव में स्थान पाने में सफल रहा |
प्रश्न – श्री गुरु नानक देव जी तथा उनके संदेश का विशेष रूप से वर्णन करते हुए सिख धर्म के विकास का संक्षिप्त वर्णन कीजिये |
उत्तर - श्री गुरु नानक देव जी का जन्म पंजाब के ननकाना साहिब में हुआ | जो अब पाकिस्तान में है | उन्होंने गणित और हिंदी में शिक्षा प्राप्त की तथा फारसी तथा अरबी का भी ज्ञान प्राप्त किया | उनका विवाह छोटी आयु में ही हो गया था| वे अपना अधिकतर समय संतों के बीच बिताते थे | अपनी ज्ञान की प्राप्ति के बाद उन्होंने अपने ज्ञान को लोगों तक पहुचने के लिए भी दूर – दूर तक यात्राएँ भी की| उन्होंने लोगों को ईश्वर के नाम के जाप का संदेश दिया तथा मानवता के प्रेम पर बल दिया | इन परम्पराओं ने अनेक सिक्खों अर्थात शिष्यों को एकत्रता के सूत्र में बंधा |
प्रश्न – भारत में विभिन्न समुदायों के नामों का आधार क्या था ?
उत्तर – हम प्रायः हिन्दू तथा मुसलमानों जैसे शब्दों को धर्मिक समुदाय का निश्चित प्रतिक मान लेते है | परन्तु कई समयों तक इनका कोई प्रचलन नहीं था| इसके विपरीत लोगों का वर्गीकरण उनके जन्म स्थान के आदह्र पर किया जाता था | उदाहरन के लिए तुर्की मुसलमानों को तुरुष्क कहा गया | इस प्रकार तजाकिस्तान के लोगों को ताजिक तथा फारस के लोगों को पारसिक का नाम दिया गया |
इन प्रवासी समुदाए के लिए एक अधिक सामान्य शब्द मलेच्छ था | यह नाम इस बात की ओर संकेत करता है कि वह वर्ण व्यवस्था के पालन नहीं करते थे और ऐसे भाषाएँ बोलते थे जो स्नास्कृत से नहीं निकली थी |
प्रश्न – मीराबाई पर एक टिप्पणी लिखिए |
उत्तर – मीराबाई को भक्ति लहर की सबसे प्रसिद्ध कवयित्री माना जाता है | उनकी जीवनी उनके द्वारा लिखे गए भजनों के आधार पर संकलित की गयी | यह भजन वर्षों तक मौखिक रूप से आगे बढ़ाते रहे | मीराबाई मारवाड़ के मेड़ता जिले की एक राजपूत राजकुमारी थी | उनका विवाह उनके मर्जी के खिलाफ जाकर मेवाड़ के सिसोदिया वंश में कार दिया गया | उन्होंने अपने पति की बात की परवाह न करते हुए पत्नी और माँ के परम्परागत दायित्वों को निभाने से मना कर दिया और विष्णु के अवतार कृष्ण को अपना पति मान लिया | उनके ससुराल वालों ने जहर देकर मारने का प्रयत्न किया | लेकिनुन्होने राजमहल को छोड़ दिया और वे गायिका बन गयी | उन्होंने अनेक भावना प्रधान गीतों की रचना की |
मीरा ने जातिवाद समंज का भी उलंघन किया और राजमहल के एश्वर्य को छोड़कर विधवा के सफ़ेद वस्त्र अथवा सन्यासी वस्त्रों को अपना लिया | उनके द्वारा रचित पद आज भी लोगों द्वारा गए जाते है | ज्यादातर गुजरात और राजस्थान के गरीब लोगों द्वारा |
प्रश्न – कबीर जी के जन्म तथा गुरु के विषय में क्या विवाद है ?
उत्तर – कबीर के जन्म के विषय में आज भी यह विवाद है कि वह जन्म से हिन्दू था या मुसलमान | यह विवाद उनके संत्जिवानियों में उभर कर आती है ओ उनकी मृत्यु के 200 वर्ष बाद लिखी गयी | वैष्णव परम्परा के जीवनियो में कबीर को हिन्दू बताया गया है | परन्तु उनका पालन पोषण एक गरीब मुस्लमान परिवार में हुआ | कबीर के गुरु रामानंद थे | इतिहासकारों का यह माना है कि कबीर और रामानंद का समकालीन होना तब तक संभव नहीं लगता, जब तक की उन्हें लम्बी आयु न दे दी जाये अतः उनको जोड़ने वाली परम्पराएँ स्वीकार नहीं की जा सकती| कबीर ने कुछ अन्य शब्दों का प्रयोग भी किया, जैसे शब्द और शून्य |
ये योगी परम्परा से लिये गये | कुछ कवितायेँ जिक्र और इश्क के सूफी सिधान्तों के प्रयोग द्वरा ‘नाम सिमरन’ की हिन्दू परंपरा की अभिव्यक्ति करती है |
Topic Lists: