4. कार्बन और इसके यौगिक Class 10 Science [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 4. कार्बन और इसके यौगिक with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 10 English Medium Science All Chapters:
4. कार्बन और इसके यौगिक
4. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
CHAPTER - 4 कार्बन एवं उसके यौगिक
Q1. कार्बन चार इलेक्ट्रान खोकर किस उत्कृष्ट गैस (नॉबल गैस ) के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास को प्राप्त करता है ?
उत्तर: हीलियम
Q2. भूपर्पटी में खनिज के रूप में कार्बन की कितनी मात्रा है ?
उत्तर: 0.002 %
Q3. कार्बन का एक गुण बताइए जिसके कारण वह बड़ी संख्या में अनु (molecules) बनता है |
उत्तर: श्रृंखलन |
Q4. एस्टर अम्ल या क्षार की उपस्थिति में अभिक्रिया करके पुन: एल्कोहल एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल बनाता है, इस अभिक्रिया को क्या कहते है ?
उत्तर: साबुनीकरण
Q5. मिशेल के किस शिरे को आयनिक शिरा कहा जाता है ?
उत्तर: जलरागी शिरा
Q6. एल्केन में बनने वाले आबंध का नाम बताइए |
उत्तर: एकल आबंध |
Q7. समान्य अल्कोहल को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर: एथेनोल |
Q8. एथेनोल एवं एथेनोइक अम्ल की आपसी अभिक्रिया से बनने वाले एक पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग स्वाद उत्पन्न करने वाले कारक के रूप में किया जाता है |
उत्तर: एस्टर |
Q9. मिशेल विलयन में किस रूप में बने रहते है ?
उत्तर: कोलाइडल के रूप में |
Q10. मिशेल विलयन में किस कारण अवक्षेपित नहीं होते है ?
उत्तर: आयन-आयन विकर्षण के कारण |
Q11. क्या कारण है कि साबुन का घोल बादल जैसा दिखता है ?
उत्तर: साबुन के मिशेल प्रकाश को प्रकीर्णित कर देते है |
Q12. अपमार्जक (Detergent) क्या होता है ?
उत्तर: ये लंबी कार्बोक्सिलिक अम्ल श्रृंखला के अमोनियम एवं सल्फोनेट लवण होते हैं |
Q13. अपमार्जक (Detergent) कठोर जल में उपस्थित कैल्शियम एवं मैग्नीशियम आयनों के साथ अघुलनशील पदार्थ क्यों नहीं बनाता है ?
उत्तर: अमोनियम एवं सल्फोनेट लवणों का सिरा आवेशित होता है |
Q14. एथेनोइक अम्ल कार्बोनेट एवं हाइड्रोजनकार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करके क्या बनाता है ?
उत्तर: लवण, कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल |
Q15. एथेनोइक अम्ल कार्बोनेट एवं हाइड्रोजनकार्बोनेट के साथ अभिक्रिया से उत्पन्न लवण (salt) को क्या कहते है ?
उत्तर: सोडियम एसीटेट |
Q16. एसेटिक अम्ल के कितने प्रतिशत विलयन से सिरका बनता है ?
उत्तर: 3 - 5%
Q17. शुद्ध एथेनोइक अम्ल का गलनांक कितना होता है ?
उत्तर: 290 k या 17 ०C
Q18. अल्कोहल ग्रुप के उस अल्कोहल का नाम बताइए जिसके सेवन से चाक्षुष तंत्रिका प्रभावित होती है एवं व्यक्ति अँधा भी हो सकता है |
उत्तर: मैथेनाल |
Q19. विकृत अल्कोहल बनाने के लिए एथेनाल में क्या मिलाया जाता है जिससे यह जहरीला हो जाता है |
उत्तर: मेथेनाल |
Q20. यकृत में मेथेनाल आक्सीकृत होकर कौन सा पदार्थ बन जाता है |
उत्तर: मेथेनैल |
Topic Lists: