महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
Q1. एक निर्जलीकारक का नाम बताइए |
उत्तर: सल्फ्यूरिक अम्ल |
Q2. कितने केल्विन ताप पर एथेनॉल को सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करने पर एथेनॉल का निर्जलीकरण होकर एथीन बनाता है ?
उत्तर: 443 K पर
Q3. एल्कोहल सोडियम के साथ अभिक्रिया कर कौन सा गैस उत्सर्जित करता है ?
उत्तर : हाइड्रोजन |
'Q4. हाइड्रोजनिकरण अभिक्रिया में किस उत्प्रेरक का उपयोग होता है ?
उत्तर: निकैल उत्प्रेरक या पैलेडियम |
'Q5. वनस्पति तेल संतृप्त कार्बन है या असंतृप्त कार्बन है ?
उत्तर: असंतृप्त कार्बन |
Q6. कुछ पदार्थो में अन्य पदार्थों को ऑक्सीजन देने की क्षमता होती है, उन्हें क्या कहते है ?
उत्तर: ऑक्सीकारक |
Q7. एक ऑक्सीकारक का उदाहरण दीजिए |
उत्तर: क्षारीय पोटैशियम परमैगनेट |
Q8. मीथेन का क्लोरीन गैस के साथ सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में होने वाली अभिक्रिया से बनने वाले उत्पाद का नाम बताइए |
उत्तर: क्लोरो-मीथेन एवं हाइड्रोक्लोरिक अम्ल |
Q9. जीवाश्मी ईंधन जैसे कोयला एवं पेट्रोलियम के दहन के परिणाम स्वरुप उत्पन्न होने वाले एक प्रदूषक का नाम बताइए |
उत्तर: सल्फर के ऑक्साइड या नाइट्रोजन के ऑक्साइड |
Q10. हैलोजन समूह के तत्वों की संयोजकता कितनी होती है ?
उत्तर: 1
Q11. आणविक द्रव्यमान के बढ़ने से पदार्थ के किन दो भौतिक गुणों में वृद्धि होती है ?
उत्तर: गलनांक एवं क्वथनांक |
Q12. कार्बन श्रृंखलाओं में समजातीय श्रेणियां किस तत्व को प्रतिस्थापित करती है ?
उत्तर: हाइड्रोजन |
Q13. कार्बन श्रृंखला से जब एक ही प्रकार के प्रकार्यात्मक समूह हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित करते है तो इस प्रकार बनने वाले यौगिकों की श्रृंखला को क्या कहते है ?
उत्तर: समजातीय श्रेणी |
Q14. हाइड्रोकार्बन श्रृंखला से हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित करने वाले तत्व को क्या कहते है ?
उत्तर: विषम परमाणु |
Q15. वह कौन सा पदार्थ है जो अभिक्रिया नहीं करता लेकिन अभिक्रिया की दर को बढ़ देता है ?
उत्तर: उत्प्रेरक |