अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1: विश्व के कितने भागों में अभी भी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था नहीं हैं?
उत्तर: विश्व के लगभग एक-चौथाई भाग में अभी भी लोकतंत्र नही हैं|
प्रश्न 2: चुनौती क्या हैं?
उत्तर: अगर किसी मुश्किल के भीतर ऐसी संभावना हैं कि उससे छुटकारा मिल सके तो उसे हम चुनौती कहेंगे|
प्रश्न 3: राजनीतिक सुधार क्या हैं?
उत्तर: लोकतंत्र के विभिन्न चुनौतियों के विषय में सुझाव या प्रस्ताव को लोकतांत्रिक सुधार या राजनीतिक सुधार कहा जाता हैं|
3/5 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1- आर्थिक विषमता लोकतंत्र की सफलता में किस प्रकार बाधक है ?
उत्तर -
1. आर्थिक विषमता के कारण धनी लोग निर्धन वर्ग का शोषण करते है।
2. इसके कारण आपसी बंधुता का भावना समाप्त हो जाती है।
3. अर्थिक असमानता के रहते हुए हम लोकतंत्र की सफलता का कामना नहीं कर सकते है।
4. आर्थिक विषमता के कारण राजनितिक समानता प्राप्त नहीं किया जा सकता जो लोकतंत्र की निशानी नहीं है।
प्रश्न 2- महिलाओं की असमानतादूर करने के लिए कोई तीन उपाय सूझाइए ।
उत्तर -
1. महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संधर्ष करना चाहिए।
2. महिलाओं की असमानतादूर करने के लिए उन्हे उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करना चाहिए।
3. महिलाओं को समानता दिलाने के लिए कानून बनना चाहिए।
प्रश्न 3- क्षेत्रवाद भारतीय लोकतंत्र के लिए किस प्रकार खतरा है ?
उत्तर -
1. क्षेत्रवाद देश की एकता और अखण्डता के लिए खतरा है।
2. क्षेत्रवाद को जन्म देने वाले क्षेत्रिय नेता कई बार अलग राज्य या देश की माँग करने लगते है।
3. क्षेत्रवाद के कारण राज्यों के मध्य विवाद उत्पन्न हो जाते है।
4. क्षेत्रवाद के कारण हिंसा में बृद्धि होती है तथा कानून व्यवस्था को गहरा आघात पहुँचाता है। प्रश्न 4- जातिवाद राजनिति को किस प्रकार प्रभावित करता है।
उत्तर - जातिवाद राजनिति को निम्न प्रकार से प्रभावित करता है।
1. जातिवाद के आधार पर राजनिति में गलत या अयोग्य लोग चले आते है ।
2. जातिवाद से किसी एक जाति के ही राजनितिक उदेश्य पूरा होते है अन्य जातियों के लोगों का अनदेखी होती है।
3. जातिवाद से जातिय संर्धष बढने का खतरा होता है जिसका फायदा जातीय राजनिति करने वाले नेता उठाने लगते है।
4. चुनाव में जातीय आधार पर उम्मिद्वारों का चयन होने लगता है जिससे अन्य जातियों को नुकसान पहूँचता है।