अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1- भारतीय लोकतंत्र के समक्ष प्रमुख समस्याएँ क्या है ?
उत्तर - भारतीय लोकतंत्र के समक्ष प्रमुख समस्याएँ है ।
1. जातिवाद ।
2. साम्प्रदासिकता
3. भ्रष्टाचार
4. निर्धनता
5. अशिक्षा
6. बेरोजगारी ।
7. महँगाई
8. अलगाववाद
प्रश्न 2- सम्प्रदायिकता का क्या अर्थ है ? इस समाजिक बुराई से भारत को क्या क्या हानियाँ हुई है ?
उत्तर - सम्प्रदायिकता क्या अर्थ है अपने संप्रदाय के लिए दूसरे संप्रदाय की अवहेलना करना तथा समाजिक और मानसिक रूप से उन्हें नुकसान पहूँचाना , यहाँ तक कि राष्ट्रीय हितों की भी अवहेलना करना । जब सम्प्रदायिकता का आधार धर्म हो तो उसे धार्मिक सम्प्रदायिकता कहते है। इस समाजिक बुराई से भारत को क्या क्या हानियाँ हुई है।
1. इस समाजिक बुराई से 1947 में देश का विभाजन हुआ ।
2. इस समाजिक बुराई से देश में कई बार सम्प्रदायिक दंगे हुए है जिससे सैकडों लोगों की जानें गई है।
3. इससे आपसी सद्भाव समाप्त हो जाता है।
4. इससे देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहूँचता है।
प्रश्न 3- अच्छे लोकतंत्र की तीन विशेषता बताइए।
उत्तर -
1. लोगो द्वारा चुनी गइ सरकार ही सारे फैसले लेती है।
2. चुनाव में लोगों को अपने मत के अनंुसार अपना नेता चुनने का अधिकार होता है।
3. यह सर्वसधारण की हितो की रक्षा करता है।
4. यह समानता के सिद्धांत पर कार्य करता है।
5. यह नागरिकों सभी प्रकार की स्वंतंत्रता का अधिकार देता है।
प्रश्न 4- लोकतंत्र की तीन अवगुण बताइए।
उत्तर -
1. लोकतंत्र में जनता द्वारा अयोग्य व्यक्ति को भी चुन लिया जाता है तो वह शासक बन जाता है।
2. यह गुणों की अपेक्षा संख्या को अधिक महत्व देता है।
3. यह अस्थाई और खर्चिला शासन होता है।
प्रश्न 5- भारत पर औद्योगिकरण का तीन समाजिक प्रभावों का वर्णन करो ।
अथवा
प्रश्न - भारतीय समाज पर औद्योगिकरण के प्रभावों का वर्णन करो।
उत्तर -
1. औद्योगिकरण के कारण भारतीय समाज से जाति प्रथा और छुआछूत लगभग समाप्त हो चुका है।
2. औद्योगिकरण के कारण समाजिक समानता अब आ गई है गरीब लोग अब अमीर होने लगे है।
3. औद्योगिकरण के कारण भारतीय समाज से बंधुआ मजदूरी तथा मजदूरों का शोषण लगभग समाप्त हो चुका है।
4. औद्योगिकरण के कारण भारतीय समाज दो भागों में बँट गया है। पहला पूँजीपति वर्ग और दूसरा श्रामिक वर्ग ।
प्रश्न 6- आतंकवाद शब्द से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर - आतंकवाद एक ऐसा शब्द है जो लोगो के मनोमस्तिष्क में खौफ तथा डर पैदा करता है। जो लोग आतंकवाद फैलाते है एक ही उदेश्य होता है बम धमाके करके लेागों में डर फैलाना और अपनी नाजायज माँगे पूरी करवाना ।