अध्याय समीक्षा
- राजनीति को प्रभावित करने वाले अप्रत्यक्ष तरीके दवाब-समूह और आन्दोलन हैं|
- विश्व बैंक के दवाब में आकर सरकार ने कोचबंबा शहर में जलापूर्ति के अधिकार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेच दिए जिससे पानी की कीमत में चार गुना वृद्धि हो गई|
- " असम आन्दोलन " जब इस आन्दोलन की समाप्ति हुई तो इस आन्दोलन ने ' असम गण परिषद् ' का रूप ले लिया|
- चीनी क्रांति के नेता माओ की विचारधारा को मानने वाले साम्यवादी को माओवादी कहा जाता था|
- दवाब-समूह एक ऐसा अप्रत्यक्ष तरीका हैं जिसके द्वारा लोग सरकार से अपनी मांग अथवा नजरिए का इज़हार कर सकते हैं| लोग इसके लिए संगठन बनाकर अपने हितों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियाँ कर सकते हैं, जैसे; मजदूर संघ, व्यवसाय संगठन आदि|
- राजनीतिक दलों की सदस्यता व्यापक होती हैं| राजनीतिक दल संवैधानिक साधनों का प्रयोग करते हैं |
- राजनीतिक दलों का उद्देश्य चुनाव द्वारा राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना होता हैं|
- दबाव-समूह का प्रत्यक्ष रूप से सत्ता पर नियंत्रण नहीं होता|