अतिरिक्त प्रश्न-
1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1: नेपाल लोकतंत्र की किस लहर का देश हैं?
उत्तर: तीसरी लहर के देशों में से एक हैं|
प्रश्न 2: नेपाल में 2006 अप्रैल में प्रारंभ हुए आन्दोलन का उद्देश्य क्या था?
उत्तर: इसका उद्देश्य शासन की बागडोर रजा के हाथ से लेकर दोबारा जनता के हाँथों में सौपना|
प्रश्न 3: राजनीति को प्रभावित करने के अप्रत्यक्ष तरीके कौन-से हैं?
उत्तर: राजनीति को प्रभावित करने वाले अप्रत्यक्ष तरीके दवाब-समूह और आन्दोलन हैं|
प्रश्न 4: संगठित राजनीति के किन्हीं दो माध्यमों का उल्लेख करों|
उत्तर: इनके माध्यमों में राजनीति दल, दवाब-समूह और आन्दोलनकारी समूह|
प्रश्न 5: बोलिवियान में जल युद्ध का कारण क्या था?
उत्तर: विश्व बैंक के दवाब में आकर सरकार ने कोचबंबा शहर में जलापूर्ति के अधिकार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेच दिए जिससे पानी की कीमत में चार गुना वृद्धि हो गई|
प्रश्न 6: बोलिविया में आन्दोलन का नेतृत्व किस संगठन द्वारा किया गया|
उत्तर: ' फेडेकोर ' द्वारा|
प्रश्न 7: हित समूह के दो उदारहण दीजिए|
उत्तर: मजदूर संगठन और व्यवसायिक संगठन|
प्रश्न 8: किसी एक आन्दोलन का जिसने आन्दोलन की समाप्ति पर राजनीतिक दल का रूप ले लिया|
उत्तर: " असम आन्दोलन " जब इस आन्दोलन की समाप्ति हुई तो इस आन्दोलन ने ' असम गण परिषद् ' का रूप ले लिया|
प्रश्न 9: आन्दोलनकारी समूह का एक उदहारण दे|
उत्तर: " नर्मदा बचाओ आन्दोलन " |
प्रश्न 10: माओवादी कौन हैं?
उत्तर: चीनी क्रांति के नेता माओ की विचारधारा को मानने वाले साम्यवादी को माओवादी कहा जाता था|