Chapter 3. भूमंडलीयकृत विश्व का बनाना Class 10 History [LATEST] Solutions अभ्यास : in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 3. भूमंडलीयकृत विश्व का बनाना with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास : is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 10 English Medium History All Chapters:
Chapter 3. भूमंडलीयकृत विश्व का बनाना
2. अभ्यास :
अभ्यास :
Q1. सत्रहवीं सदी से पहले होने वाले आदान-प्रदान के दो उदाहरण दीजिए। एक उदाहरण एशिया से और एक उदाहरण अमेरिका महाद्वीपों के बारे में चुने।
उत्तर :
(i) एशिया से कपडा |
(ii) अमेरिका महाद्वीप से गेंहूँ |
Q2. बताएँ कि पूर्व-आधुनिक विश्व में बीमारियों के वैश्विक प्रसार ने अमेरिकी भूभागों के उपनिवेशीकरण में किस प्रकार मदद दी।
उत्तर :
(i) पूर्व-आधुनिक विश्व में बिमारियों के वैश्विक प्रसार ने अमेरिकी भूभागों के उपनिवेशीकरण में बहुत मदद की क्योंकि जो वहां के स्थानीय अमेरिकी लोग इन महामारियों से प्रतिरोधी नहीं थे जबकि जो लोग इन्हें अमेरिका में लाये थे वे पहले ही से इन बिमारियों के प्रति प्रतिरोधी थे |
(ii) यूरोपीय लोग इन बिमारियों से कम या ज्यादा प्रतिरोधी थे जबकि अमेरिकी लोग जो शेष विश्व से कटे हुए थे इनमें इनसे लड़ने की क्षमता नहीं थी |
(iii) इन बिमारियों के कारण अमेरिकी मूल निवासी बिना हथियार ही इन यूरोपीय लोगों के चंगुल में आ गए |
Q3. निम्नलिखित वेफ प्रभावों की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखेंः
(क) कॉर्न लॉ के समाप्त करने के बारे में ब्रिटिश सरकार का फैसला।
(ख) अफ्रीका में रिडरपेस्ट का आना।
(ग) विश्वयुद्ध के कारण यूरोप में कामकाजी उम्र के पुरुषों की मौतें।
(घ) भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी का प्रभाव।
(ङ) बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अपने उत्पादन को एशियाई देशों में स्थानांतरित करने का फैसला।
उत्तर :
(क) कॉर्न लॉ को खत्म करने के ब्रिटिश सरकार के फैसले के परिणामस्वरूप कृषि क्षेत्र में नुकसान हुआ, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति। भोजन को ब्रिटेन ने सस्ते में और अधिक आयात करना शुरू किया, और खेती में शामिल हजारों श्रमिक बेरोजगार हो गए। हालांकि, खपत में वृद्धि हुई और औद्योगिक क्षेत्र बढ़ गया, और शहरों में श्रमिकों की संख्या ग्रामीण इलाकों की तुलना में बढ़ गई ।
(ख) अफ्रीका में रिन्डरपेस्ट आने से अनगिनत अफ्रीकियों की जीविका समाप्त हो गई | इस स्थिति के लाभ के लिए उपनिवेशीराष्ट्रों ने अफ्रीका को जित लिया और अफ़्रीकी लोगों को श्रम बाजार में जाने के लिए मजबूर कर दिया |
(ग) विश्वयुद्ध के कारण यूरोप में बहुत से कामकाजी उम्र के पुरुषों की मौते हुई | विश्वयुद्ध के कारण कंपनियों पर कार्य का भार बहुत बढ़ गया था जिसकों पूरा करने के लिए मजदूरों को दिन-रात काम करवाया जाता था |
(घ) 1928 और 1934 के बीच भारतीय अर्थव्यस्था में महामंदी का काफी प्रभाव रहा | यह भारतीय आयत और निर्यात को आधा तक कम कर दिया | इस समय गेंहू की कीमत आधा लगभग 50% गिर गए | महामंदी के कारण कृषि और उत्पादन क्षेत्र काफी गिर गया था |
Q4. खाद्य उपलब्धता पर तकनीक के प्रभाव को दर्शाने के लिए इतिहास से दो उदाहरण दें।
उत्तर: (i) अब अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया आदि से जानवरों की बजे उनका मांस यूरोप भेजा जाने लगा| इससे समुद्री यात्रा पर होने वाला खर्च कम हो गया और यूरोप में मांस की कीमतों में गिरावट आ गई|
(ii) कीमतों में गिरावट के परिणामस्वरूप अब मांस गरीबो की पहुँच में आ गया| अब मांस उनके भोजन में सम्मिलित हो गया |
(iii) जीवन में सुधार के कारण देश में शान्ति स्थापित होने लगी| इससे अन्य देशों में साम्राज्यवादी उद्देश्य को समर्थन मिला |
Q5. ब्रेटन वुड्स समझौते का क्या अर्थ है?
उत्तर: ब्रेटन वुड्स समझौते से अभिप्राय उस युद्धोत्तर अंतराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से है जिसकी स्थापना की सहमति अमेरिका स्थित न्यू हैम्पशर के ब्रेटन वुड्स नामक स्थान पर संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक एवं वित्तीय सम्मलेन में हुई थी| इसके अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक का गठन किया गया| इसी कारण विश्व बैंक और (आई.एम.एफ.) को ब्रेटन वुड्स ट्विन भी कहा जाता हैं|
Topic Lists: