अतिरिक्त-प्रश्न
1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. भारत में सबसे लम्बा राष्ट्रीय मार्ग कौन-सा हैं?
उत्तर: राष्ट्रीय राजमार्ग 44| इस राष्ट्रीय राजमार्ग का पुराना नाम राष्ट्रीय राजमार्ग 7 था|
प्रश्न 2. जम्मू-कश्मीर और केरल में सड़क घनत्व क्या हैं?
उत्तर: जम्मू-कश्मीर में सड़क घनत्व 10 किमी प्रति सौ वर्ग किमी |
केरल में 375 किमी प्रति सौ वर्ग किमी|
प्रश्न 3. परिवहन के प्रकार लिखिए|
उत्तर: परिवहन के तीन प्रकार-
(i) स्थल परिवहन (ii) जल परिवहन (iii) वायु परिवहन
प्रश्न 4. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया|
उत्तर: 1953 में|
प्रश्न 5. जनसंचार के दो साधनों के नाम बताइए|
उत्तर: रेडियो, दूरदर्शन, समाचार पत्र इत्यादि|
प्रश्न 6. अंतरराष्ट्रीय व्यापार के दो घटक के नाम बताइए|
उत्तर: आयात और निर्यात|
प्रश्न 7. भारत में आयात किए जाने वाले दो उत्पादों के नाम बताओ?
उत्तर: (i) पेट्रोलियम तथा पेट्रोलियम पदार्थ
(ii) अकार्बनिक रसायन |
प्रश्न 8. मारमगाओ पत्तन का महत्व क्यों हैं?
उत्तर: लौह-अयस्क के निर्यात के सन्दर्भ में मारमगाओ देश का पत्तन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि थान से देश के कुल निर्यात का 50 प्रतिशत लौह-अयस्क निर्यात किया जाता हैं|
प्रश्न 9. पाइपलाइन का प्रयोग किसलिए किया जाता हैं?
उत्तर: पाइपलाइन का प्रयोग कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पाद तथा तेल से प्राप्त एवं गा क्षेत्र से उपलब्ध प्राकृतिक गैस को शोधनशालाओ, उर्वरक कारखानों व बड़े ताप विद्युत गृहों तक पहुचाने में किया जाता हैं|
प्रश्न 10 . विदेशी पर्यटकों के लिए कौन-से स्थल दर्शनीय हैं?
उत्तर: (i) राजस्थान (ii) गोवा (iii) जम्मू कश्मीर|
3/5 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. सड़क परिवहन की समस्याओं का वर्णन कीजिए|
उत्तर: (i) यातायात और यात्रियों की संख्या के अनुसार सड़कों का जाल पर्याप्त नहीं हैं|
(ii) लगभग आधी सड़के कच्ची हैं| वर्ष ऋतु में उनका उपयोग सिमित हो गया हैं|
(iii) राष्ट्रीय मार्ग भी प्राप्त नहीं हैं|
(iv) शहरों में सड़के तंग व भीड़ भरी हैं|
(v) सड़कों पर बनी पुलिया और पुल पुराने व तंग हैं|
प्रश्न 2. रेल परिवहन की अपेक्षा सड़क परिवहन की बढती महत्ता के कारणों का उल्लेख कीजिए|
उत्तर: (i) सड़कों की निर्माण लागत रेलवे लाइन की लागतसे कम होती हैं|
(ii) सड़कों द्वारा घर तक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकती है|
(iii) सड़क परिवहन सम्मान उतरने व चढाने में कम खर्चा आता हैं|
(iv) सड़के हर प्रकार के भू-भाग, जैसे ऊबड़-खाबड़ या पहाड़ी क्षेतों में भी बनाई जा सकती हैं|
(v) कम व्यक्तियों कम दूरी व कम वस्तु के परिवहन में सड़क परिवहन द्वारा कम खर्च आता हैं|