chapter 6. विनिर्माण उद्योग Class 10 Geography [LATEST] Solutions अतिरक्त-प्रश्न in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Geography are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important chapter 6. विनिर्माण उद्योग with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरक्त-प्रश्न is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Geography.
Class 10 English Medium Geography All Chapters:
chapter 6. विनिर्माण उद्योग
3. अतिरक्त-प्रश्न
अतिरक्त-प्रश्न
1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. किसी कार्बनिक रसायन का नाम लिखिए|
उत्तर: पेट्रो-रसायन|
प्रश्न 2. वर्तमान में इस्पात का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा हैं?
उत्तर: चीन|
प्रश्न 3. एलुमिनियम का प्रयोग किसके लिए किया जाता हैं?
उत्तर: हवाई जहाज , बर्तन और तार बनाने में किया जाता हैं|
प्रश्न 4. किसी एक खनिज आधारित उद्योगों के नाम बताइए|
उत्तर: लोहा तथा इस्पात उद्योग|
प्रश्न 5. पर्यावरणीय निम्नीकरण की रोकथाम के एक उपाय का उल्लेख कीजिए|
उत्तर: जल की आवश्यकता की पूर्ति हेतु वर्षाजल संग्रहण करना|
प्रश्न 6. पटसन उद्योग में विश्व में भारत का क्या स्थान हैं?
उत्तर: भारत बांग्लादेश के पश्चात् दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश हैं|
प्रश्न 7. तापीय प्रदुषण का क्या कारण हैं?
उत्तर: जब कारखना तथा ताप घरों से गर्म जल को बिना ठंडा किए ही नदियों में बहा दिया जाता हैं तो जल में तापीय प्रदूषण होता हैं|
प्रश्न 8. इलेक्ट्रोनिक उद्योग में बंगलौर शहर का क्या महत्त्व हैं?
उत्तर: बंगलौर को इलेक्ट्रोनिक उद्योग की राजधानी कहा जाता हैं|
प्रश्न 9. इलेक्ट्रोनिक उद्योग में कौन-कौन से उत्पाद सम्मिलित होते हैं?
उत्तर: इस उद्योग में टेलीविज़न, टेलीफोन, सेल्यूलरटेलिकॉम , टेलीफोन एक्सचेंज , पेंजर, राडार आदि सम्मिलित होते हैं|
प्रश्न 10. भारत में पटसन उद्योग अधिकतर किस स्थान पर स्थित हैं?
उत्तर: भारत में लगभग 70 पटसन उद्योग हैं| इनमें से अधिकांश पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के तट पर 90 किमी लम्बी तथा 3 किमी चौड़ी एक सँकरी मेकला में स्थित हैं|
प्रश्न 11. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड किस श्रेणी का उद्योग हैं?
उत्तर: सार्वजनिक क्षेत्र का उद्योग|
प्रश्न 12. सहकारी क्षेत्र के एक उद्योग का नाम बताएं|
उत्तर: महारष्ट्र के चीनी उद्योग और केरल के नारियल पर आधारित उद्योग|
प्रश्न 13. विनिर्माण उद्योगों में उत्पादन में वृद्धि करने के उद्देश्य से किस परिषद् की स्थापना की गई हैं|
उत्तर: राष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धा परिषद|
प्रश्न 14. किसी उद्योग की अवस्थिति का निर्धारण करने के लिए कौन-सा करक महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर: किसी उद्योग की अवस्थिति का निर्धारण उसकी न्यूनतम उत्पादन लागत से होता हैं|
प्रश्न 15. विनिर्माण उद्योग की आर्थिक विकास की रीढ़ समझे जाने का कारण बताएं|
उत्तर: विनिर्माण उद्योग कृषि के आधुनिकीकरण के साथ द्वितीयक और तृतीयक सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराकर कृषि पर हमारी निर्धनता को कम करता हैं|
3/5 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1: "कृषि और उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं| " स्पष्ट कीजिए|
उत्तर: कृषि और उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं, जैसा की निम्नलिखित तर्कों से स्पष्ट होता हैं-
(i) कृषि पर आधारित उद्योग, जैसे वस्त्र उद्योग कच्चे माल के लिए कृषि पर आश्रित हैं|
(ii) भारत में कृषि पर आधारित उद्योगों ने कृषि पैदावार बढोत्तरी को प्रोत्साहित किया हैनं|
(iii) उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पाद, जैसें सिंचाई के लिए पंप, उर्वरक, कीटनाशक दवाएँ, प्लास्टिक पाइप,आदि किसानों पर निर्भर हैं|
प्रश्न 2. यद्यपि भरता संसार का एक महत्वपूर्ण लौह-इस्पात उत्पादक देश हैं तथापि हम उनके पूर्ण संभाव्य का विकास नहीं कर पाते हैं? क्यों?
उत्तर: (i) उच्च लागता के कारण|
(ii) कम श्रमिक उत्पादकता के कारण|
(iii) ऊर्जा की अनियमित पूर्ति के कारण|
(iv) अविकसित अवसंरचना के कारण|
(v) कोकिंग कोयले की सीमित उपलब्धता के कारण|
प्रश्न 3: विनिर्माण उद्योग के महत्त्व का वर्णन तथा भारत में इसकी स्थिति का उल्लेख कीजिए|
उत्तर: (i) यह एतिहासिक सत्य हैं कि जिन देशों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित हैं उनकी आर्थिक उन्नति अधिक हुई हैं और इससे उनकी राष्ट्रीय आय और लोगों के जीवन के स्तर में भी सुधार हुआ हैं|
(ii) रोजगार के अवसरों में वृद्धि करके यह कृषि पर हमारी निर्धनता कम करता हैं| यह कृषि का आधुनिकीकरण भी करता है|
(iii) औद्योगिक विकास से विदेशी व्यापार में वृद्धि होती हैं , जिससे विदेशी मुद्रा की प्रप्ति होती हैं|
(iv) इससे-गरीबी में कमी आती हैं| भारत में संयुक्त और सार्वजनिक क्षेत्रों में उद्योग लगाने का उद्देश्य बेरोजगारी उन्मूलन भी था|
(v) इस प्रकार एक देश जितना औद्योगिक रूप से विकसित होगा उतना ही आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगा|
Topic Lists: