Chapter 5. उपभोक्ता अधिकार Class 10 Economics [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Economics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 5. उपभोक्ता अधिकार with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Economics.
Class 10 English Medium Economics All Chapters:
Chapter 5. उपभोक्ता अधिकार
3. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. यदि व्यापारी द्वारा उपभोक्ता को क्षति पहुचाई गई हैं, तो किस उपभोक्ता अधिकार के अंतर्गत वह नुकसान की भरपाई के लिए उपभ्कता न्यायलय जा सकता हैं?
उत्तर: क्षतिपूति का अधिकार|
प्रश्न 2. कल्पना कीजिए कि आपको अपनी यात्रा के दौरान पीने के लिए पानी की पैक बोतल खरीदनी पड़ी हैं| इसकी गुणवत्ता के प्रति आश्वस्त होने के लिए आप कौन-सा शब्दचिन्ह (लोगो) देखणा चाहोगे?
उत्तर: एगमार्क|
प्रश्न 3. आई.एस.आई. किन वस्तुओ का प्रमाणक चिन्ह हैं?
उत्तर: मशीनों का |
प्रश्न 4. बिजली का समान खरीदते समय आप कौन-सा शब्द-चिन्ह देखना चाहोगे?
उत्तर: आई.एस.आई का शब्द चिन्ह|
प्रश्न 5. एगमार्क किन वस्तुओ का प्रमाणिक चिन्ह हैं?
उत्तर: खाद्य पदार्थों का|
प्रश्न 6. मान लीजिए कि आपके माता-पिता आपके साथ सोने के आभूषण खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप आभूषणों पर कौन-सा शब्द चिन्ह लगाएंगे|
उत्तर: हॉलमार्क |
प्रश्न 7. बाज़ार में उपभोक्ताओं के शोषण के एक रूप का उल्लेख कीजिए|
उत्तर: उचित वजन में कम तौल|
3/5 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1: ऐसे कुछ तरीके बताइए जिनसे दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं a वस्तु खरीदते समय शोषण किया जाता है |
उत्तर :
(1) घाटियां किस्म की वस्तुएँ देना |
(2) कम मापना या तौलना आदि |
(3) अधिकतम खुदरा मूल्य से भी अधिक मूल्य वसूलना |
(4) नकली वस्तुएँ देना |
(5) मिलावटी/ दोषपूर्ण वस्तु देना |
(6) जमाखोरी
(7) झूठी या अधूरी सूचना देना |
(8) उपभोक्ताओं के साथ बुरा व्यवहार करना |
प्रश्न 2: कोपरा क्या है ? यह कैसे उपभोक्ताओं की मदद करता है ?
उत्तर : कोपरा (COPRA) का पूरा नाम उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1986 है, जो विभिन्न प्रकार से उपभोक्ताओं के शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है |
(1) दुकानदारों की मनचाही कीमत वसूलने, घटिया वस्तु देने कम तोलने, मिलावट को रोकने तथा नकली वस्तुओं से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए यह अधिनियम बनाया गया है |
(2) इस कानून के अंतर्गत कोई भी ठगी का शिकार उपभोक्ता, उपभोक्ता न्यायालय में आवेदन देकर न्याय प्राप्त कर सकता है |
(3) यह अधिनयम व्यावसायिक कंपनियों और सरकार पर दबाव डालने में सफल हुआ है |
प्रश्न 3: सूचना के अधिकार (RTI) से आप क्या समझते है ?
उत्तर : सन 2005 के अक्टूबर में भारत सरकार में एक कानून लागु किया जी RTI या सूचना पाने का अधिकार के नाम से जाना जाता है | यह अधिकार नागरिकों को सरकारी विभागों के कार्यकलापों की सभी सूचनाएँ पाने का अधिकार सुनिश्चित करता है |
प्रश्न 4: उपभोक्ताओं के कोई चार अधिकार बताओं ?
उत्तर : उपभोक्ताओं के चार निम्नलिखित अधिकार हैं -
(i) सुरक्षा का अधिकार
(ii) सूचना पाने का अधिकार
(iii) चुनने का अधिकार
(iv) सुनवाई का अधिकार
प्रश्न 5: भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाई है ?
उत्तर :
(i) क़ानूनी कदम : उपभोक्ता सुरक्षा अधिनयम 1986 (COPRA) लाया गया है |
(ii) प्रशासनिक कदम : उपभोक्ताओं के शिकायत पर तुरंत कारवाई करना और उपभोक्ता न्यायालयों का गठन साथ-ही साथ उपभोक्ताओं के लिए अलग से मंत्रालय भी बनाया गया है|
(iii) तकनीकी कदम : भारत सरकार उपभक्ताओं को जागरूक करने के लिए विभिन माध्यम और तकनीकों द्वारा भिन्न-भिन्न कदम उठाती रहती है |
प्रश्न 6: उपभोक्ताओं के शोषण के लिए उत्तरदायी कारकों की व्याख्या कीजिए |
उत्तर :
(i) दुकानदारों द्वारा सिमित सूचना देना |
(ii) निम्न साक्षरता का होना |
(iii) सिमित पूर्ति
(iv) सिमित प्रतियोगिता
(v) उपभोक्ताओं में जागरूकता का आभाव
Topic Lists: