Chapter 10. विकास Class 11 Political Science-II CBSE notes in hindi page 1 - CBSE Study
कक्षा 11 Political Science-II के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 10. विकास को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक page 1 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Political Science-II में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 11 English Medium Political Science-II All Chapters:
10. विकास
1. page 1
विकास
विकास का अर्थ प्राय: दो रूपों में किया जाता है :
(i) संकुचित रूप में
(ii) व्यापक रूप में
(i) संकुचित रूप में विकास का अर्थ : प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि और आर्थिक विकास की दर में वृद्धि के साथ-साथ समाज का आधुनिकरण के सन्दर्भ विकास होता है तो इसे संकुचित रूप में विकास कहेंगे |
(ii) व्यापक रूप में विकास का अर्थ : जब उन्नति, प्रगति, कल्याण और बेहतर जीवन की अभिलाषा के साथ-साथ जीवन की गुणवता में वृद्धि को शामिल किया जाय तो इसे व्याप क रूप में विकास कहेंगे |
सतत विकास की अवधारण : विकास की वह अवधारणा जो बिना पर्यावरण को नुकसान पहुँचाएँ वर्त्तमान पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करें और भावी पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए वर्त्तमान संसाधनों को प्रयोग करें, इसे ही सतत विकास कहते हैं |
विकास की दृष्टि से विश्व की तीन श्रेणियां :
(i) विकसित देश : उदाहरण : अमेरिका, जापान, फ़्रांस, रूस, चीन इत्यादि |
(ii) विकासशील देश : भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, UAE, ब्राजील कनाडा इत्यादि |
(iii) अल्प विकसित देश : म्यांमार, युगांडा, नाइजीरिया, अफगानिस्तान, बंगलादेश इत्यादि |
विकास का मानव विकास संबंधी दृष्टिकोण :
व्यक्ति को चयन हेतू अधिक से अधिक विकल्प (options) उपलब्ध कराने और उसके जीवन स्तर में सुधार लाने यानि उसकी अनिवार्य आवश्यकताओं जैसे शिक्षा, रोजगार, भोजन और आवास इत्यादि की पूर्ति के रूप में देखा जाता है |
मानव विकास को परखने की विभिन्न कसौटियाँ :
(i) उत्पादकता
(ii) समानता
(iii) सततता
(iv) सशक्तिकरण