Chapter 8. जीव जनन कैसे करते है Class 10 Science CBSE notes in hindi जनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) - CBSE Study
कक्षा 10 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 8. जीव जनन कैसे करते है को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक जनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 10 English Medium Science All Chapters:
8. जीव जनन कैसे करते है
5. जनन स्वास्थ्य (Reproductive Health)
जनन स्वास्थ्य (Reproductive Health)
जनन स्वास्थ्य का अर्थ है, जनन से संबंधित सभी आयाम जैसे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और व्यावहारिक रूप से स्वस्थ्य होना |
- यौन क्रियाओं से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव
- असुरक्षित यौन क्रियाओं से लैंगिक संचारित रोगों का फैलना
- परिवार नियोजन से सम्बंधित समस्याएँ
- जनन स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता : जननी मृत्यु, शिशु मृत्यु आदि में सुधार
(1) लैंगिक परिपक्वता का यह अर्थ नहीं है कि शरीर अथवा मस्तिष्क जनन क्रिया अथवा गर्भधारण योग्य हो गए हैं | स्वस्थ्य जनन प्रक्रिया के लिए यह आवश्यक है कि वह शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्तर पर तैयार हो | कई बार इस प्रक्रिया में समाजिक एवं व्यावहारिक रूप से कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है | जैसे -
- इस विषय पर हम सभी पर किसी न किसी प्रकार का दबाव हो सकता है।
- इस क्रिया के लिए हमारे मित्रों का दबाव भी हो सकता है, भले ही हम चाहें या न चाहें।
- विवाह एवं संतानोत्पत्ति के लिए पारिवारिक दबाव भी हो सकता है।
- संतानोत्पत्ति से बचकर रहने का, सरकारी तंत्र की ओर से भी दबाव हो सकता है।
(2) असुरक्षित यौन क्रियाओं से लैंगिक संचारित रोगों के फैलने की संभावनाएँ बनी रहती हैं | ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए जनन स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी या शिक्षा की आवश्यकता होती है |
लैंगिक संचारित रोग (Sexual Transmitted Diseases) :
लैंगिक संचारित रोगों को समान्यत: STD (Sexual Transmitted Diseases) के नाम से भी जाना जाता है | असुरक्षित यौन क्रिया से ये रोग उत्पन्न रोग को लैंगिक संचारित रोग (STD) कहा जाता है |
प्रमुख लैंगिक संचारित रोग के नाम:
(i) एड्स (AIDS) : एड्स एक लैंगिक संचारित रोग है जो HIV (ह्युमन इम्मुनो वायरस) के कारण होता है |
एड्स फ़ैलने के तरीके :
(a) HIV पीड़ित स्त्री से पुरुष को अथवा HIV पीड़ित पुरुष से स्त्री को यौन क्रिया के दौरान |
(b) संक्रमित सुई से (by infected niddle)
(c) गर्भवती माँ से शिशु को (To New born baby from mother)
(d) रक्त-आधान के दौरान (During Blood transfusion)
जानकारी और बचाव ही एड्स से बचने का उपाय है |
(ii) गोनोरिया (Gonorrhoea) : गोनोरिया भी एक लैंगिक संचारित रोग है | यह एक जीवाणु (बैक्टीरिया) से होता है |
iii) सिफलिस (Syphlis) : सिफलिस भी बहुत जटिल लैंगिक संचारित रोग है | जिसके कई उपदंश शारीर में उत्पन्न होते हैं | यह भी जीवाणु से उत्पन्न होता है |