Chapter 2. वन एवं वन्य जीव संसाधन Class 10 Geography CBSE notes in hindi परिचय - CBSE Study
कक्षा 10 Geography के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 2. वन एवं वन्य जीव संसाधन को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक परिचय को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Geography में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 10 English Medium Geography All Chapters:
2. वन एवं वन्य जीव संसाधन
1. परिचय
2. वन एवं वन्य जीव संसाधन
जैव-विविधता : पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु पेड़-पौधें आदि पाए जाते हैं, इसे ही जैव विविधता कहते है | इन जीवों के आकार तथा कार्यों में भी भिन्नता पाई जाती है |
पारिस्थितिक तंत्र : एक विशेष क्षेत्र में रहने वाले सभी जीव-जंतु एवं वनस्पति एक दुसरे पर निर्भर रहते हैं तथा एक दुसरे को फायदा पहुँचाते हैं और आपस में एवं मिल-जुल कर रहते हैं | इस प्रकार उस क्षेत्र के जैव एवं अजैव घटक मिलकर एक तंत्र का निर्माण करते है जिसे पारिस्थितिक तंत्र कहते हैं |
वनों की पारिस्थितिक तंत्र में भूमिका : पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण में वनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है | क्योंकि ये प्राथमिक उत्पादक हैं जिनपर दुसरे सभी जीव निर्भर करते हैं | जैसे- वनों एवं कृषि उत्पादों को सभी जीव-जंतु एवं मनुष्य उपभोग करते हैं | पारिस्थितिक तंत्र के संतुलन को बनाये रखने में वनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है | सभी जीव श्वसन क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं एवं ऑक्सीजन लेते हैं जबकि वन कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन छोड़ते है, जिससे पारिस्थितिक तंत्र में एक संतुलन बना रहता है परन्तु यदि वनों की संख्या कम हो जाए तो यह संतुलन बिगड़ सकता है |
मानव जीवन के लिए जैव-विविधता का महत्त्व : जैव-विविधता मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि मानव एवं अन्य जीवधारी मिलकर ही इस जटिल पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते है, जो अपने अस्तित्व के लिए एक दुसरे पर निर्भर करते हैं | जैसे- हमें साँस लेने के लिए वायु, पीने के लिए पानी एवं अनाज उगाने के लिए मृदा की आवश्यकता होती है, और हम इनका उपभोग भी करते है | पौधे, पशु एवं सूक्ष्मजीव पुन: इनका सृजन करते हैं |