पाठ -1
अर्थशास्त्र की अवधारणा एंव अर्थशास्त्र में सांखियकी का महत्व
प्रश्नोत्तर
प्र०1: अर्थशास्त्र क्या है ?
उत्तर: अर्थशास्त्र मानवीय व्यवहार का अध्ययन कराता है | जो मनुष्य की आर्थिक क्रियाओ से उत्पन्न समस्याओ को समझने एंव विश्लेषण में लाभदायक होता है |
प्र०2: आर्थिक क्रियाओ की परिभाषा दे ?
उत्तर: ऐसी क्रियाएं जो धन उपार्जन के उद्देश्य से कि जाती है आर्थिक क्रियाएं कहलाती है |
जैसे :- नौकरी करना, मजदूरी करना, व्यवसाय करना, आदि |