Chapter 2. बहुपद Class 10 Mathematics CBSE notes in hindi बहुपद की परिभाषा - CBSE Study
कक्षा 10 Mathematics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 2. बहुपद को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक बहुपद की परिभाषा को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Mathematics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 10 English Medium Mathematics All Chapters:
2. बहुपद
1. बहुपद की परिभाषा
बहुपद की परिभाषा
बहुपद क्या है ?
चर, अचर गुणांक और घात वाले बीजगणितीय व्यंजक (algebric expression) बहुपद कहलाते हैं | जैसे -
x2, 2x3, 3y, 2x + 5, ax2 + bx, 2x2 - 7x + 3 और 3x3 + 4x - 5x + 9 इत्यादि |
समान्यत: बहुपद (Polynomials) को p(x) से सूचित करते है | जैसे -
p(x) = 2x2 + 3x + 5 अथवा p(x) = 3x आदि |
ये बहुपद नहीं होते है : -
(i) वह बीजीय व्यंजक जिसका घात ऋणात्मक संख्या हो - जैसे - 1, -2, -4 या - 5 इत्यादि |
3x-2 + 5x, y-3 - y, 6x-4 इत्यादि अन्य उदाहरण हैं |
(ii) वह पद जो किसी चर से विभाजित हो जैसे -
इत्यादि |
(iii) वह बीजीय व्यंजक जिसका घात कोई भिन्नात्मक संख्या (fractional number) हो तो वह बहुपद नहीं होता है | जैसे -

अर्थात जिस व्यंजक में चर ऐसे घात वाले हो तो वह बहुपद नहीं कहलाता है |
पद के अनुसार बहुपद (Polynomials) के प्रकार :
(i) एकपदी बहुपद (Mononomials) : जब किसी व्यंजक में केवल एक ही पद हो तो उसे एकपदी बहुपद कहते है | जैसे -
3x, 3x2, 5xyz, 10ab, 2bc, 4x4y3, 10 और 3y इत्यादि |
(ii) द्विपदी बहुपद (Binomials) : जब किसी बीजीयव्यंजक में दो पद (+) या (-) के चिन्हों से जुड़े हो तो वे द्विपदी बहुपद कहलाते हैं | जैसे -
3x + 5, 4x - 7y, 3x2 + 5, 7y5 + 6x, 9x + y इत्यादि |
(iii) त्रिपदी बहुपद (Trinomials) : जब किसी बीजीय व्यंजक में तीन पद (+) या (-) से जुड़े हो तो वह त्रिपदी बहुपद कहलाता है | जैसे -
2x + 3y + 4, 4y2 + 3y - 7, 3x3 + 2x2 + 7x और 2x2 + 3x - 5 इत्यादि |
बहुपद की घात (The power of polynomials) :
किसी बहुपद p(x) के अधिकतम घात को बहुपद की घात कहते हैं | जैसे -
(i) p(x) = 3x + 3 में बहुपद की घात 1 है |
(ii) p(x) = 4x2 + 3x + 5 में बहुपद की घात 2 है |
(iii) p(x) = 3x3 + 2x - 7 में बहुपद की घात 3 है |
(iv) p(x) = 7x4 + 5x3 + x - 8 में बहुपद की घात 4 है |
(v) p(x) = 10 में बहुपद की घात 0 है क्योंकि चर पद नहीं है |
मुख्य-बिंदु और सूत्र :

p(x) = g(x). q(x) + r(x) ;
जबकि g(x) ≠ 0 तथा r(x) = 0 या घातांक r(x) < घातांक g(x)