अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: आग लगाने के समय, फायरमैन पानी के हौज (पाइपों) का उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र की मुख्य विद्युत् आपूर्ति को बंद कर देते हैं| व्याख्या कीजिए कि वे ऐसा क्यों करते हैं|
उत्तर: आग लागने के समय, फायरमैन पानी के हौज (पाइपों) कका उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र की मुख्य विद्युत् आपूर्ति इसप्लिए बंद कर देते हैं क्योंकि साधारण पानी विद्युत् का सुचालक हैं| या छिड़काव करते समय कुछ पानी विद्युत् बोर्ड आदि में चला जाए तो सारे क्षेत्र में विद्युत् धारा फ़ैलाने का खतरा बन जाएगा, जिससे जान, माल तक की हानि हो सकती है|
प्रश्न: क्या तेज़ वर्षा के समय किसी लाइनमैन के लिए बाहरी मुख्य लाइन के वियुत तारों की मरम्मत करना सुरक्षित होता हैं? व्याख्या कीजिए|
उत्तर: नहीं, तेज़ वर्षा के समय किसी लाइनमैन के लिए बाहरी मुख्य लोआइन के विद्युत् तारों की मरम्मत करना सुरक्षित ;नहीं हैं क्योंकि पानी विद्युत् का सुचालक हैं| तेज़ वर्षा के समय जरा - सी विद्युत् रिसाव किड दशा में लाइनमैन को करंट लग सकता हैं और उसकी जान तक को ख़तरा पहुँच सकता हैं|
प्रश्न: विद्युतलेपन किसे कहते हैं?
उत्तर: विद्युत् द्वारा किसी पदार्थ पर किसी वांछित धातु की परत निक्षेपित करने की प्रक्रिया विद्युत् लेपन कहलाती हैं| उदाहरण:- लोहे पर जिंक की परत चढाना| विद्युतलेपन की मदद से नकली अभूष्ण बनाए जाते हैं|
प्रश्न: विस्थापन अभिक्रिया क्या हैं?
उत्तर: इस अभिक्रिया में एक शक्तिशाली धातु काम शक्तिशाली धातु को अभिक्रिया करके बदल देती हैं| इस अभिक्रिया को विस्थापन कहते हैं| उदाहरण:
कॉपर सल्फेट (CuSo4) + जिंक (Zn) — जिंक सल्फेट (ZNSO4) + कॉपर (Cu)