प्रश्नावली 8.2
Q1. एक व्यक्ति के वेतन में 10% वृद्धि होती है। यदि उसका नया वेतन 1,54,000 रु है तो उसका मूल वेतन ज्ञात कीजिए।
हल: पहली विधि :
माना उस व्यक्ति का मूल वेतन x रुपया है |
नया वेतन = 1,54,000
वेतन में वृद्धि % = 10%
वेतन में वृद्धि = x का 10 %
Q2. रविवार को 845 व्यक्ति चिडि़याघर गए। सोमवार को केवल 169 व्यक्ति गए। चिडि़याघर की सैर करने वाले व्यक्तियों की संख्या में सोमवार को कितने प्रतिशत कमी हुई?
हल : रविवार के दिन चिड़िया घर आये व्यक्तियों कि संख्या = 845
सोमवार के दिन आये व्यक्तियों कि संख्या = 169
सोमवार को संख्या में आई कमी = 845 – 169 = 676
Q3. एक दुकानदार 2400 रु में 80 वस्तुएँ खरीदता है और उन्हें 16% लाभ पर बेचता है। एक वस्तु का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
Q4. एक वस्तु का मूल्य 15,500 रु था। 450 रु इसकी मरम्मत पर खर्च किए गए थे। यदि उसे 15% लाभ पर बेचा जाता है तो उसका विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल : वस्तु का मूल्य = 15,500 रुपये
मरम्मत पर खर्च = 450 रुपये
वस्तु का वास्तविक क्रय मूल्य = वस्तु का मूल्य + मरम्मत खर्च
= 15,500 + 450 = 15950 रुपये
लाभ = 15 %
Q5. एक VCR और TV में से प्रत्येक को 8000 रु में खरीदा गया। दुकानदार को VCR पर 4% हानि और TV पर 8% लाभ हुआ। इस पूरे लेन-देन में लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
पुरे लेन-देन का कुल क्रय मूल्य = 8,000 + 8,000 = 16,000 रुपये
कुल विक्रय-मूल्य = 7,680 + 8,640 = 16,320 रुपये
विक्रय-मूल्य > क्रय मूल्य अत: लाभ हुआ है |
लाभ = विक्रय-मूल्य - क्रय मूल्य
= 16,320 - 16,000
= 320 रुपये
Q6. सेल के दौरान एक दुकान सभी वस्तुओं के अंकित मूल्य पर 10% बट्टा देती है। 1450 रु अंकित मूल्य वाला एक जीन्स और दो कमीजें, जिनमें से प्रत्येक का अंकित मूल्य 850 रु है, को खरीदने के लिए किसी ग्राहक को कितना भुगतान करना पड़ेगा?
Q7. एक दूधवाले ने अपनी दो भैंसों को 20,000 रु प्रति भैंस की दर से बेचा। एक भैंस पर उसे 5% लाभ हुआ और दूसरी पर उसे 10% हानि हुई। इस सौदे में उसका कुल लाभ अथवा हानि ज्ञात कीजिए। (संकेत : पहले प्रत्येक का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए)
Q8. एक टेलीविजन का मूल्य 13,000 रु है। इस पर 12% की दर से बिक्री कर वसूला जाता है। यदि विनोद इस टेलीविजन को खरीदता है तो उसके द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि ज्ञात कीजिए।
Q9. अरुण एक जोड़ी स्वेफट्स (पहियेदार जूते) किसी सेल से खरीदकर लाया जिस पर दिए गए बट्टे की दर 20% थी। यदि उसके द्वारा भुगतान की गई राशि 1600 रु है तो अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
Q10. मैंने एक हेयर ड्रायर 8% वैट सहित 5400 रु में खरीदा। वैट को जोड़ने से पहले का उसका मूल्य ज्ञात कीजिए।