अभ्यास NCERT Book
प्रश्न 1 और 2 में सबसे उपयुक्त उत्तर को चिन्हित करें।
Q1. शैल कणों के अतिरिक्त, मृदा में होते हैं
(क) वायु और जल
(ख) जल और पादप
(ग) खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
(घ) जल, वायु और पादप
उत्तर: (ग) खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
Q2. जल धरण क्षमता सबसे अधिक होती है
(क) बलुई मृदा में
(ख) मृण्मय मृदा में
(ग) दुमटी मृदा में
(घ) बालू और दुमट के मिश्रण में
उत्तर : (ख) मृण्मय मृदा में
Q3. कॉलम A में दी गई वस्तुओं का कॉलम B में दिए गुणों से मिलान कीजिए-
कॉलम A | कॉलम B |
(क) जीवों को आवास देने वाली | (i) बड़े कण |
(ख) मृदा की ऊपरी परत | (ii) सभी प्रकार की मृदा |
(ग) बलुई मृदा | (iii) गहरे रंग की |
(घ) मृदा की मध्य परत | (iv) सघन छोटे कण |
(च) मृण्मय मृदा | (v) ह्यूमस की कम मात्रा |
उत्तर:
Q4. समझाइए कि मृदा कैसे बनती है?
उत्तर: पवन, जल और जलवायु की क्रिया से चट्टानों के टूटने पर मृदा का निर्माण होता है। इस प्रक्रिया को अपक्षय कहा जाता है और पृथ्वी की सतह पर कार्बनिक पदार्थों के अपघटन द्वारा ह्यूमस का निर्केमाण होता है जो मृदा को उपजाऊ बनाते हैं।
Q5. मृण्मय मृदा किस प्रकार फसलों के लिए उपयोगी है?
उत्तर: मृण्मय मृदा में जल धारण करने कि क्षमता अच्छी होती है, इसलिए यह मृदा गेंहूँ एवं चने जैसी फसलों कि खेती के लिए उपयोगी होती है |
Q6. मृण्मय मृदा और बलुई मृदा के बीच अंतर बताइए।
उत्तर:
Q7. मृदा की अनुप्रस्थ काट का चित्र बनाइए और विभिन्न परतों को नामांकित कीजिए।
उत्तर: मृदा की अनुप्रस्थ काट का चित्र
Q8. रजिया ने खेत में अंतःस्रवण की दर से संबंधित एक प्रयोग किया। उसने देखा कि
उसके द्वारा लिए गए मृदा के नमूने में से 200 mL जल को अंतःस्रवण करने में
40 मिनट लगे। अंतःस्रवण दर परिकलित कीजिए।
उत्तर:
Q9. समझाइए कि मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है।
उत्तर:
मृदा प्रदूषण रोकने के उपाय:
(i) मृदा में प्रदूषक जैसे प्लास्टिक की वस्तुएँ न मिलने दे ।
(ii) मृदा में जहरीलें पदार्थ मिलने से रोके।
मृदा अपरदन रोकने के उपाय:
(i) अधिक से अधिक पेड़ - पौधे लगाना चाहिए।
(ii) वनों की कटाई को रोकना चाहिए।
(iii) हरित क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए।