अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: वन किसे कहते हैं?
उत्तर: जिन स्थानों पर पेड़ ही मुख्य वनस्पति होते हैं, उन्हें हम 'वन' कहते हैं|
प्रश्न: घासस्थल किसे कहते हैं?
उत्तर: जिन प्रदेशों के पादप जीवन प्रमुखत: घास की अधिकता होती हैं, उसे 'घासस्थल' कहते हैं| पृथ्वी की सतह का लगभग एक - चौथाई हिस्सा घासस्थल हैं| यहाँ पनपने वाले पौधों वहां की जलवायु एवं मिटटी पर निर्भर करते हैं|
प्रश्न: प्रेअरी किसे कहते हैं?
उत्तर: उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घासस्थल को प्रेअरी कहते हैं ये समतल, मंद ढलान या पहाड़ियों वाले प्रदेश हैं, जहाँ पेड़ कम तथा घास अधिक होती हैं|
प्रश्न: "रेड इंडियन" किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रेअरी के घास के मौदान, अमेरिकी मूल निवासी जिन्हें "रेड इंडियन" कहा जाता हैं, का निवास स्थल रहें हैं| वे लग इस महाद्वीप के वास्तविक निवासी थे| प्रेअरी अन्य आदिवासियों जैसे आपाची, क्रो, क्री तथा पानी के भी निवास स्थल रहे हैं|
प्रश्न: "घास का सागर" किसे कहते हैं?
उत्तर: घास का विशाल क्षेत्र हैं| अधिकांश भागों में प्रेअरी, वृक्ष रहित हैं, परन्तु निचले मैदानों के निकट नदी घाटियों के साथ - साथ यहाँ वन भी पाए जाते हैं| दो मीटर तक ऊँची घास यहाँ के भूदृश्य की प्रधानता हैं| वास्तव में यह एक "घास का सागर" हैं|
प्रश्न: काओबॉय कहते हैं?
उत्तर: विशाल मवेशी फ़ार्म को रैंच एवं उसकी देखभाल करने वाले को 'काओबॉय' कहते हैं|
प्रश्न: वेल्ड किसे कहते हैं?
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका के शीतोष्ण घासस्थल को वेल्ड कहते हैं| वेल्ड 600 मित्र से 1100 मीटर तक की विभिन्न ऊँचाई वाले उर्मिल पठार होते है यह ड्रैकस्बर्ग पर्वतों के घिरा हैं| इसके पश्चिम में कालाहारी रेगिस्तान स्थित हैं| इसके उत्तरपूर्व में 'उच्च वेल्ड' स्थित हैं, जिसकी ऊँचाई कुछ स्थानों पर 1600 मीटर से भी अधिक हैं|
प्रश्न: वेल्ड के निवासी किसे कहते हैं?
उत्तर: वेल्ड, पशुपालन एवं खनन के लिए प्रसिद्ध हैं| वेल्ड की मिटटी अधिक उपजाऊ नहीं होती हैं यघपि जहाँ उपजाऊ भूमि हैं, वहाँ फसल उगाई जाती हैं| मक्का, गेहूँ, ज्वार, अखरोट एवं आलू यहाँ की मुख्य फासले हैं| तम्बाकू, गन्ना एचवन कपास जैसी नकदी फासले भी यहाँ उगाई जाती हैं|
भेड़ पालन यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय हैं| भेड़ मुख्यत: उन के लिए पाली जाती हैं तथा इससे वेल्ड में ऊनी उघोग विक्सित हुआ हैं| मैरिनो भेड़ एक लोकप्रिय प्रजाति हैं तथा दुग्ध उत्पादन यहाँ का दूसरा महत्त्वपूर्ण व्यवसाय हैं| पशुपालन गर्म एवं नाम प्रदेशा में किया जाता हैं एवं मक्खन, चीज़ जैसे दुग्ध पदार्थों का उत्पादन घरेलू उपयोग एवं निर्यात के लिए किया जाता हैं|
प्रश्न: वेल्ड के खनिजों के भंडार की व्याख्या कीजिए?
उत्तर: वेल्ड में खनिजों का प्रचुर भण्डार हैं| जिन स्थानों पर लोहा एवं कोयला उपलब्ध हैं, वहाँ लोहा एवं इस्पात उघोग विक्सित हो गया हैं| सोना एवं हीरे का खनन इस प्रदेश के लोगों का मुख्य व्यवसाय हैं| जोहांसबर्गको विश्व की स्वर्ण राजधानी भी कहा जाता हैं| किंबरले हीरे की खान के लिए प्रसिद्ध हैं| हिरा एवं सोने के खनन के कारण दक्षिण अफ्रीका तथा ब्रिटेन के बीच व्यापारिक संबध स्थापित हुए एवं धीरे - धीरे दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन का उपनिवेश वन गया| इस प्रचुर खनिज संपदा वाले प्रदेश में यातयात की सुविकसित व्यवस्था हैं|