अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: जल च्रक किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस प्रक्रम में जल लगातारअपने स्वरूप को बदलता रहता हैं और महासागरो, वायुमंडल एवं धरती के बीच चक्कर लगाता रहता हैं, उस को जल चक्र कहते हैं|
प्रश्न: पृथ्वी की सतह पर कुल कितने प्रतिशत पानी हैं?
उत्तर: पृथ्वी की सतह का तीन - चौथाई भाग जल से ढँका हुआ हैं|
प्रश्न: तालिका की सहायता से जल का वितरण समझाए?
उत्तर:
प्रश्न: महासागरों की गतियों का वर्गीकरण कितने प्रकार के हैं?
उत्तर: महासागरों की गतियों को इस प्रकार वर्गीकृत कर सकते हैं-
1. तरंगे
2. ज्वार - भाटा
3. धाराएँ
प्रश्न: तरंगें किसे कहते हैं?
उत्तर: जब महासागरीय सतह पर जल लगातार उठता और गिरता रहता हैं, तो यह तरगें कहते हैं|
प्रश्न: सुनामी किसे कहते हैं?
उत्तर: भूंकप, ज्वालामुखी उदगार, या जल के नीचे भूस्ख्लन के कारण महासागरीय जल अत्यधिक विस्थापित होता हैं| इसके परिणामस्वरूप 15 मीटर की ऊँचाई वाली विशाल ज्वारीय तरंगें उठ सकती हैं, जिसे सुनामी कहते हैं|
प्रश्न: सुनामी शब्द से क्या अभिप्राय हैं?
उत्तर: सुनामी जापानी भाषा का एक शब्द हैं, जिसका अर्थ हैं - "पोताश्रय तरंगे" क्योंकि सुनामी आने पर पोताश्रय नष्ट हो जाते हैं|
प्रश्न: ज्वार किसे कहते हैं?
उत्तर: जब सार्वाधिक ऊँचाई तक उठकर जल, तट के बड़े हिस्से को दूबों देता हैं, तब उसे ज्वार कहते हैं|
प्रश्न: भाटा किसे कहते हैं?
उत्तर: जब जल अपने निम्नतम स्तर तक आ जाता हैं एवं तट से पीछे चला जाता हैं, तो उसे भाटा कहते हैं|
प्रश्न: ज्वार - भाटा किसे कहते हैं?
उत्तर: दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठाना एवं गिरना 'ज्वार - भाटा' कहलाता हैं|
प्रश्न: बृहत ज्वार किसे कहते हैं?
उत्तर: सूर्य एवं चंद्रमा के शाक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह पर ज्वार - भाते आते हैं| जब पृथ्वी का जल चंद्रमा के निकट होता हैं उस समय चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल से जल अभिकर्षित होता हैं, जिसके कारण उच्च ज्वार आते हैं| पूर्णिमा एवं अमावस्या के दिनों में सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी तीनों एक सीध में होते हैं और इस समय सबसे ऊँचे ज्वार उठते हैं| इस ज्वार को बृहत ज्वार कहते हैं|
प्रश्न: लघु ज्वार - भाटा किसे कहते हैं?
उत्तर: जब चाँद अपने प्रथम एवं अतिंम चतुर्थाश में होता हैं, तो चाँद एवं सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल विपरीत दिशाओं से महासागरीय जल पर पड़ता हैं, परिणामस्वरूप, निम्न ज्वार - भाटा आया हैं| ऐसे ज्वार को लघु ज्वार - भाटा कहते हैं|