Exercise 14.5
Q1. 7.3 सेमी लंबाई का एक रेखाखंड AB खींचिए और उसकी सममिति अक्ष ज्ञात कीजिए |
Q9. 9.5 सेमी लंब एक रेखाखंड खींचिए और उसका लंब समद्विभाजक खींचिए |
Q3. एक रेखाखंड XY का लंब समद्विभाजक खींचिए जिसकी लंबाई कि 10.3 सेमी है |
(a) इस लंब समद्विभाजक पर कोई बिंदु P लीजिए | जाँच कीजिए कि PX = PY है |
(b) यदि M रेखाखंड XY का मध्य बिंदु है, तो MX और XY के विषय में आप क्या कह सकते हैं ?
Q4. लंबाई 12.8 सेमी वाला एक रेखाखंड खींचिए | रूलर और परकार की सहायता से इसके चार बराबर भाग कीजिए | मापन द्वारा अपनी रचना की जाँच कीजिए |
Q5. 6.1 सेमी लंबाई का एक रेखाखंड PQ खींचिएऔर फिर PQ को व्यास मानकर एक वृत्त खींचिए |
Q6. केंद्र C और त्रिज्या 3.4 सेमी लेकर एक वृत्त खींचिए | इसकी कोई जीवा AB खींचिए | इस जीवा AB का लंब समद्विभाजक खींचिए | जाँच कीजिए कि क्या यह वृत्त के केंद्र C से होकर जाता है |
Q7. प्रश्न 6 को उस स्थिति के लिए दोबारा कीजिए जब AB एक व्यास है |
Q8. 4 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए | इसकी ज्कोई दो जीवाएं खींचिए | इन दोनों जीवाओं के लंब समद्विभाजक खींचिए | ये कहाँ मिलते है?
Q9. शीर्ष O वाला कोई कोण खींचिए | इसकी एक भुजा पर एक बिंदु पर एक A और दूसरी भुजा पर एक अन्य बिंदु B इस प्रकार लीजिए कि OA = OB है | OA और OB के लंब समद्विभाजक खींचिए | मान लीजिए ये P पर प्रतिच्छेद करते हैं क्या PA = PB है ?