11. बीजगणित Mathematics Exercise - 11.4 class 6 Maths in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 6 Mathematics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 11. बीजगणित with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each Exercise 11.4 is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 6 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Mathematics.
Class 6 English Medium Mathematics All Chapters:
11. बीजगणित
4. Exercise 11.4
Exercise 11.4
Q1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(a) सरिता की वर्तमान आयु y वर्ष लीजिए |
(i) अब से 5 वर्ष बाद उसकी आयु क्या होगी ?
हल : (i) y + 5
(ii) 3 वर्ष पहले उसकी आयु क्या थी ?
हल : y - 3
(iii) सरिता के दादाजी की आयु उसकी आयु की 6 गुनी है | उसके दादाजी की क्या आयु है ?
हल : 6 y
(iv) उसकी दादीजी दादाजी से 2 वर्ष छोटी हैं | दादीजी की आयु क्या है ?
हल : 6 y - 2
(v) सरिता के पिता की आयु सरिता की आयु के तीन गुने से 5 वर्ष अधिक है | उसके पिता की आयु क्या है |
हल : 3 y + 5
(b) एक आयताकार हॉल की लंबाई उसकी चौड़ाई के तिगुने से 4 मीटर कम है | यदि चौड़ाई b मीटर है, तो लंबाई क्या है ?
हल : लंबाई = 3b और चौड़ाई = (3b - 4) मीटर
(c) एक आयताकार बक्स की ऊँचाई h सेमी है | इसकी लंबाई, ऊँचाई की 5 गुनी है और चौड़ाई, लंबाई से 10 सेमी कम है | बक्स की लंबाई और चौड़ाई को ऊँचाई के पदों में व्यक्त कीजिए |
हल : बॉक्स की ऊँचाई = h cm
बॉक्स की लंबाई = 5 गुणा ऊँचाई = 5h cm
बॉक्स की चौड़ाई = 10 cm कम है लंबाई से = (5h - 10)
(d) मीना, बीना और लीना पहाड़ी चोटी पर पहुँचने के लिए सीढीयाँ चढ़ रही हैं | मीना सीढ़ी s पर है | बीना, मीना से 8 सीढियाँ आगे है और लीना मीना से 7 सीढियाँ पीछे है | बीना और लीना कहाँ पर हैं ? चोटी पर पहुँचने के लिए कुल सीढियाँ मीना द्वारा चढ़ी गयी सीढ़ियों की संख्या के चार गुने से 10 कम है | सीढ़ियों की कुल संख्या को s पदों में व्यक्त कीजिए |
हल : मीना की स्थिति = s
बीना की स्थिति = 8 कदम आगे = s + 8
लीना की स्थिति की स्थिति = 7 कदम पीछे = s - 7
कुल कदमों की संख्या = 4s - 10
(e) एक बस v किमी प्रति घंटा की चाल से चल रही है | यह दासपुर से बीसपुर जा रही है | बस के 5 घंटे चलने के बाद भी बीसपुर 20 किमी दूर रह जाता है | दासपुर से बीसपुर की दूरी क्या है? इसे v का प्रयोग करते हुए व्यक्त कीजिए |
हल : बस की चाल = v km/h
यात्रा की दूरी 5 घंटे = 5v km
बची हुई दूरी = 20km
इसलिए, कुल दूरी = (5v + 20) km
Q2. व्यंजकों के प्रयोग से बने निम्न कथनों को साधारण भाषा के कथनों में बदलिए :
(उदाहरणार्थ, एक क्रिकेट मैच में सलीम ने r रन बनाए और नलिन ने (r + 15) रन बनाए | साधारण भाषा में, नलिन ने सलीम से 15 रन अधिक बनाए हैं )|
(a) एक अभ्यास - पुस्तिका का मूल्य p रु. है | एक पुस्तक का मूल्य 3p रु. है |
हल : एक पुस्तक की कीमत 3 बार एक अभ्यास पुस्तक जितनी रही है |
(b) टोनी ने मेज़ पर q कंचे रखे | उसके पास डिब्बे में 8 q कंचे हैं |
हल : मेज़ पर रखे डिब्बे में 8 बार
(c) हमारी कक्षा में n विधार्थी हैं | स्कूल में 20 n विधार्थी हैं |
(d) जग्गू की आयु z वर्ष है | उसके चाचा की आयु 4z वर्ष है और उसकी चाची की आयु (4z - 3) वर्ष है |
(e) बिन्दुओं (dots) की एक व्यवस्था में r पंक्तियाँ हैं | प्रत्येक पंक्ति में 5 बिंदु हैं |
Q3. (a) मुन्नू की आयु x वर्ष दी हुई है | क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि (x - 2) क्या दर्शाएगा ?
(संकेत : मुन्नू के छोटे भाई के बारे में सोचिए) | क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि (x + 4) क्या दर्शाएगा और (3x + 7) क्या दर्शाएगा ?
हल : दिया है कि : मन्नू की आयु = x वर्ष है
उसके छोटे भाई की आयु उससे 2 साल कम है = (x - 2) वर्ष
उसके बड़े भाई की आयु उससे 4 वर्ष अधिक है = (x + 4) वर्ष
उसके पिता की आयु उससे 7 वर्ष तिगुनी है = (3x + 7) वर्ष
(b) सारा की वर्तमान आयु y वर्ष दी हुई है उसकी भविष्य की आयु और पिछली आयु के बारे में सोचिए | निम्नलिखित व्यंजक क्या सूचित करते हैं ?
y + 7, y - 3, y + 4, 1/ 2, y - 2,1 /2
हल : उसकी आयु पहले = (x -3), (y - 2, 1/2)
उसकी भविष्य में आयु = (y + 7), (y + 4,1/2)
(c) दिया हुआ है कि एक कक्षा के n विधार्थी फुटबाल खेलना पसंद करते हैं | 2n क्या दर्शाएगा ? n/2 क्या दर्शा सकता है ? (संकेत : फुटबाल के अतिरिक्त अन्य खेलों के बारे में सोचिए ) |
हल : उन विधार्थियों की संख्या जो हॉकी खेलना पसंद करते है = 2n
उन विधार्थियों की संख्या जो आधे विधार्थी टेनिस के अलावा फूटबाल पसंद करते है = n/2
Topic Lists: