अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: क्या तुम बता सकते हो कि सबसे पहले कुत्तों को ही पालतू क्यों बनाया गया?
उत्तर: मनुष्य पहले शिकार करके अपना भेट भरता था| कुत्तों की पूँघने की क्षमता अधिक होती हैं, इसलिए कुत्ता आने वाले खतरे को भाँपकर पहले ही चौकन्न कर देता हैं, इसलिए कुत्ते को सबसे पहले पालतू बनाया गया|
प्रश्न: क्या तुम्हें लगता हैं कि शिकारी या भोजन - संग्रह करने वाले वर्तन बनाते और उनका प्रयोग करते होंगे? अपने जवाब का कारण बताओ|
उत्तर: शिकारी या भोजन - संग्रह करने वाले बर्तन नहीं बनाते होंगे, क्योंकि वे भोजन की तलाश में सादा एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे तथा वे इतना अधिक भोजन - संग्रहन नहीं करते थे कि भोजन के संग्रहन के लिए बर्तनों की आवश्यकता पड़े|
प्रश्न: भोजन के अतिरिक्त जानवरों से और क्या - क्या मिल सकता हैं?
उत्तर: भोजन के अतिरिक्त जानवरों से हमें निम्नलिखित वस्तुएं मिलाती हैं -
1. जानवरों की खाल से चमड़ा मिलाता हैं|
2. जानवरों की हड्डियों से औजार बनाए जाते हैं|
3. जानवरों से सामान ढोने व गाडी खींचने का काम होता हैं|
प्रश्न: आज जानवरों का उपयोग किस लिए होता हैं?
उत्तर: आज जानवरों तथा माल ढोने के लिए किया जाता हैं -
1. गाडी खींचने तथा माल ढोने के लिए किया जाता हैं|
2. जानवरों की खाल से चमड़ा बनया जाता हैं|
3. जानवरों से दूध प्राप्त किया जाता हैं|
प्रश्न: पुरूषों द्वारा किए जाने वाले कामों की एक सूची बनाओं| महिलाएँ क्या - क्या काम करती हैं?
उत्तर: पुरूषों द्वारा किए जाने वाले काम - जानवरों को झुंड में चराना, मछली पकड़ना, शिकार करना पुरूषों का काम था |
महिलाओं द्वारा किए जाने वाले काम - खेतों में काम जैसे - ज़मीन तैयार करना, बीज बोना, पौधों की देखभाल करना, फसल काटना, अनाज कूटना, पीटना जैसे काम करती थी|
प्रश्न: कौन - से ऐसे काम हैं, जो स्त्री - पुरूष दोनों करते हैं?
उत्तर: झोपड़ियाँ बनाना, औजार बनाना, टोकरियाँ बनाना, जानवरों की देखभाल करना, दूध निकलना, बर्तन बनाना आदि|