अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: लोहे की ऐसी पाँच चीजों की सूची बनाओं जिनका प्रयोग तुम रोज करते हो|
उत्तर: प्रतिदिन प्रयोग होने वाली की चीज़े -
1. कुर्सी
2. पेंचकस
3. हथौड़ा
4. तवा
5. चिमटा
प्रश्न: इस कहानी में आए व्यक्तियों के व्यवसायों की सूची बनाओ| प्रत्येक के लिए यह तय करो कि वे
(क) शहर में,
(ख) गाँव में, या फिर
(ग) शहर तथा गाँव
दोनों में रहते थे|
उत्तर:
कहानी में आए व्यक्तियों शहर में गाँव में शहर तथा गाँवों दोनों में
(i) होटल व्यवसायी सिर्फ शहर में - -
(ii) माली - - शहर तथा गाँवों दोनों में
(iii) कुम्हार - सिर्फ गाँवों में -
(iv) घास काटने - - शहर तथा गाँवों दोनों में
(v) व्यापारी सिर्फ शहर में - -
(vi) घोड़े का व्यापारी - - शहर तथा गाँवों दोनों में
प्रश्न: घोड़े का व्यापारी शहर में क्यों आया होगा?
उतर: घोड़े का व्यापारी शहर में घोड़े बेचने के लिए आया होगा|
प्रश्न: क्या महिलाएं कहानी में बताए व्यवसायों को अपना सकती थी? उत्तर के कारण बताओ|
उत्तर: महिलाएं कहानी में बताए व्यवसायों को नहीं अपना सकती थी क्योंकि वे घरेलू कार्या में व्यस्त रहती थी तथा घर से बाहर कम ही निकलती थी|
प्रश्न: साँची की मूर्तिकला यः मध्य प्रदेश स्थित साँची के स्तूप की मूर्तिकला का नमूना हैं| इसमें शहर के जीवन का एक दृश्य है| तुम अध्याय 12 साँची के बारे में पढोगे| इन दीवारों को देखों| क्या वे ईट की बनी हैं या फिर लकड़ी या पत्थर से?
उत्तर: ये दीवारों तराशे हुए पत्थरों से बनी हैं|
प्रश्न: क्या इसकी रेलिंग लकड़ी की बनी हैं| इन इमारतों की छतों को बनाने के लिए पक्की ईटो का प्रयोग किया गया हैं|
उत्तर: हाँ, इसकी रेलिंग लकड़ी की बनी हैं| इन इमारतों की छतों को बनाने के लिए पक्की ईटों का प्रयोग किया गया हैं|
प्रश्न: बेरिगाज़ा से आयत और निर्यात होने वाली चीजों की सूची बनाओ|
उत्तर: बेरिगाज़ा में आयात होने वाली चीजें - बेरिगाजा में शराब, ताँबा, टिन, सीसा, मूंगा, पुखराज, कपडे, सोने और चाँदी के सिक्कों का आयात होता था| बेरिगाजा से निर्यात होने वाली चीज़े - हिमायल की जड़ी - बूटियाँ, हाथी - दांत गोमेद, कर्नीलियन, सूती कपड़ों, रेशम तथा बेरिंगाजा से निर्यात किए जाते थे|
प्रश्न: दो ऐसी चीजें बताओ, जिनका उपयोग हड़प्पा युग में नहीं होता था|
उत्तर: हड़प्पा युग में घोड़े तथा रागी (एक प्रकार का अनाज) का प्रयोग नहीं किया जाता था|
प्रश्न: व्यापारी किस चीज़ से इसका विनिमय करते हैं?
उत्तर: व्यापारी रेतीले रास्ते पर गाड़ियों से यात्रा कर रहे हैं|
प्रश्न: मथुरा के लोगों के व्यवसायों की एक सूची बनाओ| एक ऐसे व्यवसाय का नाम बताओ जो हड़प्पा में नहीं था|
उत्तर: मथुरा के लोग मूर्तिकार बनकर लोहार टोकरी बनाने वाले माला बनाने वाले, इत्र बनाने वाले जैसे व्यवसाय में संलग्र थे| इत्र बनाने का व्यवसाय हड़प्पा युग में नहीं था|
प्रश्न: उन महिलाओं की सूची बनाओ जिन्हें निरीक्षण नियुक्त कर सकता था|
उत्तर: जिन महिलाओं को निरीक्षण नियुक्त किया ज सकता था वे इस सकता था|
1. विधवाएँ
2. सक्षम - अक्षम महिलाएँ
3. भिक्खुिणयों
4. वृद्ध वेश्याओं
5. अवकाश प्राप्त दास और दासियाँ
6. अवकाश प्राप्त देवदासियाँ
प्रश्न: क्या काम करने के दौरान महिलाओं को मुशिकालें झेलनी पड़ती थी?
उत्तर: काम करने के दौरान महिलाओं को बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ती थी अगर औरत ने अपना काम समय से पूरा नहीं किया, तो उसे जुर्माना देना पड़ता था| जुर्माने के रूप में अगूंठा तक भी काटा जा सकता था|