अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सक्षेप में दीजिए|
(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन - कौन से हैं?
उत्तर: पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल हैं:
(a) भूमंडल
(b) जलमंडल
(c) वायुमंडल
(d) जीवमंडल
(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए|
उत्तर: पृथ्वी के सात प्रमुख महाद्वीप हैं:
(a) एशिया
(b) यूरोप
(c) अफ्रीका
(d) उत्तरी अमेरिका
(e) दक्षिणी अमेरिका
(f) ऑस्ट्रेलिया
(g) अंटार्कटिका
(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों|
उत्तर: पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित दो महाद्वीप हैं:
(a) आस्ट्रेलिया
(b) अंटार्कटिका
(iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए|
उत्तर: वायुमंडल की पाँच विभिन्न परतें हैं| उनके नाम निम्नलिखित हैं -
(a) क्षोभमंडल
(b) समतापमंडल
(c) मध्य्मंडल
(d) आयनमंडल
(e) बहिर्मंडल
(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता हैं?
उत्तर: पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता हैं, क्योंकि पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा हैं और अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली दिखाई देती हैं|
(vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता हैं?
उत्तर: स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता हैं इसलिए उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्थ कहा जाता हैं|
(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?
उत्तर: जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग हैं| यह वह भाग हैं जहाँ जीवन मौजूद हैं| यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ पायी जाती हैं| मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक - दूसरे से तथा जीवमंडल से जुड़े हुए हैं| इसलिए जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल महत्त्वपूर्ण हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए|
(i) कौन सी पर्वत श्रंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती हैं?
(क) एंडीज
(ख) हिमालय
(ग) यूराल
उत्तर: (ग) यूराल|
(ii) उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका से कैसे जुडा हैं?
(क) स्थलासंधि
(ख) जलसंधि
(ग) नहर
उत्तर: (क) स्थलासंधि|
(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वधिक हैं?
(क) नाइट्रोजन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) कार्बन - डाइऑक्साइड
उत्तर: (क) नाइट्रोजन|
(iv) प्रथवी का कौन - सा भाग ठोस चट्टानों का बना हैं?
(क) वायुमंडल
(ख) जलमंडल
(ग) थलमंडल
उत्तर: (ग) थलमंडल|
(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन - सा हैं?
(क) अफ्रीका
(ख) एशिया
(ग) आस्ट्रेलिया
उत्तर: (ख) एशिया|
प्रश्न: खाली स्थान भरें -
1. पृथ्वी का सबसे गहरा भाग _________ प्रशांत महासागर में स्थित हैं|
2. __________ महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया हैं|
3. __________ स्थल, जल एवं हवा का एक सिमित भाग हैं, जो जीवन के लिए सहायक हैं|
4. यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ __________ कहा जाता हैं|
5. पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ___________ हैं|
उत्तर:
1. मेरियाना गर्त|
2. हिंद|
3. जीवमंडल|
4. यूरेशिया|
5. माउंट एवरेस्ट|