अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नोत्तर के उत्तर संक्षेप दीजिए|
(i) पृथ्वी का सही आकर क्या हैं|
उत्तर: हमारी पृथ्वी पूर्ण रूप से गोलाकार नहीं है| यह उत्तरी तथा दक्षिणी धुर्वों पर थोड़ी चपटी तथ: मध्य में थोड़ी उभरी हुई हैं| यह सेब के आकर के समान हैं|
(ii) ग्लोब क्या हैं|
उत्तर: ग्लोब लघु रूप में पृथ्वी का एक वास्तविक प्रतिरूप हैं| ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता हैं
(iii) कारक रेखा का अक्षांशिय मान क्या हैं?
उत्तर: कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23 1/2o उत्तरी आक्षांश हैं|
(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन - से हैं?
उत्तर: पृथ्वी के तीन प्रमुख ताप कटिबंध निम्नलिखित हैं-
1. उष्ण कटिबंध
2. शीतोष्ण कटिबंध
3. शीत कटिबंध
(v) अक्षांश एवं देशांतर रेखाएं क्या हैं?
उत्तर:
- अक्षांश रेखाएँ - ये वे काल्पानिक रेखाएं हैं जो पूर्व से पश्चिम की और विषुवत वृत्त के समानांतर धुर्वों तक खिंची गई हैं| इनकी लंबाई अलग - अलग होती हैं|
- देशांतर रेखाएँ - वे काल्पनिक रेखाएँ हैं जो विषुवत वृत्त को काटती हैं और उत्तरी ध्रुव व दक्षिण ध्रुव को जोड़ती हैं| इनकी लंबाई बराबर होती हैं|
(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं|
उत्तर: कारक रेखा एवं माकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता हैं| इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती हैं|
(vii) जब भारत में शाम के 5 : 30 बजाते हैं, तब लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजाते हैं|
उत्तर: भारत ग्रीनिच के पूर्व 82o 30' में स्थित हैं तथा भारत का समय लंदन से 5 घंटे 30 मिनट आगे हैं, क्योंकि देशांतर के प्रत्येक अंश में 4 मिनट का अंतर होता हैं| इसलिए जब लंदन में दोपहर के 12 बजते हैं तो भारत में शाम के 5 : 30 बजते हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए|
(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान हैं|
(क) 90o
(ख) 0o
(ग) 60o
उत्तर: (ख) 0o|
(ii) शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता हैं?
(क) ध्रुवों
(ख) विषुवत वृत्त
(ग) कर्क रेखा
उत्तर: (क) ध्रुवों|
(iii) देशांतरों की कुल संख्या हैं|
(क) 360
(ख) 180
(ग) 90
उत्तर: (क) 360|
(iv) उत्तरी ध्रुव वृत्त स्थित हैं|
(क) उत्तरी गोलार्ध में
(ख) दक्षिणी गोलार्ध में
(ग) पूर्वी गोलार्थ में
उत्तर: (क) उत्तरी गोलार्ध में|
(v) ग्रिड किसका जाल हैं
(क) अक्षांशों रेखाओं एवं देशांतरिय याम्योत्तरों का
(ख) कर्क रेखा एवं मकर रेखा का
(ग) उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव का
उत्तर: (क) अक्षांशों रेखाओं एवं देशांतरिय याम्योत्तरों का|
प्रश्न: खाली स्थान भरे|
1. मकर रेखा _________ पर स्थित हैं|
2. भारत का मानक याम्योत्तर _________ हैं|
3. 0o याम्योत्तर को __________ के नाम से जाना जाता हैं|
4. देशांतरों के बीच की दूरी __________ की तरफ घटती जाती हैं|
5. दक्षिणी ध्रुव वृत __________ गोलार्ध में स्थित हैं|
उत्तर:
1. 22o 1/2 दक्षिण
2. 82o 1/2 पूर्व (82o 30 पूर्व)
3. प्रधान मध्याह्र रेखा
4. ध्रुवों
5. दक्षिण