अध्याय-समीक्षा
- नागरिक अधिकार आंदोलन मार्टिन लूथर किंग जूनियर की अगुवाई में लड़ा गया|
- यह आन्दोलन 1966 में उभरा और 1975 तक चला| नस्लवाद को लेकर उभरे इस आन्दोलन का रवैया ज्यादा उग्र था| इसका मनना था कि अमेरिका से नस्लवाद मिटाने के लिए हिंसा का सहारा लेने में भी हर्ज़ नहीं हैं|
- एफ्रो-अमरीकन,अश्वेत अमेरिकी या अश्वेत शब्द उन अफ्रीकी लोगों के वंशजों के लिए प्रयुक्त होता हैं जिन्हें 17 वीं सदी से लेकर 19 वीं सदी की शुरूआत तक अमेरिका में गुलाम बनाकर लाया गया|
- व्यक्ति अपने व्यवसाय, शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी इच्छा के अनुसार भाग लेता हैं| इस प्रकार इन गतिविधियों के अनुसार सामाजिक समूहों का निर्माण होता हैं और इससे व्यक्ति का समाज में स्थान निश्चित होता हैं|
- युगोस्लाविया में भी धार्मिक और जातीय विभाजन के आधार पर आरम्भ हुई राजनीतिक होड़ में देश कई टुकड़ों में बंट गया|
- लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के लिए सामाजिक विभाजनों की बात करना और विभिन्न समूहों से अलग-अलग वायदे करना स्वाभाविक बात हैं|
- कई देशों में ऐसी पार्टियाँ हैं जो केवल एक ही समुदाय पर ध्यान देती हैं और उसी के हित में राजनीति करती हैं|
- विभिन्न समुसमुदयों की मांगो के प्रति सरकार का दृष्टिकोण भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं| बेल्जियम में सरकार ने सत्ता में सांझेदारी की नीति अपनाई और समस्या को उचित ढंग से सुलझा लिया| शक्ति के बल पर एकता का प्रयास हानिकारक होता हैं|