महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. 1968 मैक्सिको सिटी में हुए ओलंपिक किन दो एफ्री- अमेरिकियों ने विरोध प्रकट किया?
उत्तर: टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस|
प्रश्न 2. समरूप सम्माज क्या होता हैं?
उत्तर: एक ऐसा समाज जिसमें सामुदायिक, सांस्कृतिक या जातीय विभिन्नताएँ ज्यादा गहरी नहीं होती|
प्रश्न 3. समाजिक विभाजनों की राजनीति के परिणाम का कोई एक कारक बताइए|
उत्तर: सरकार का दृष्टीकोण|
प्रश्न 4. ब्रिटेन की सरकार और आयरलैंड की सरकार के मध्य समझौता कब हुआ?
उत्तर: 1998 में|
प्रश्न 5. नागरिक अधिकार आंदोलन किसकी अगुवाई में लड़ा गया|
उत्तर: नागरिक अधिकार आंदोलन मार्टिन लूथर किंग जूनियर की अगुवाई में लड़ा गया|
प्रश्न 6. अश्वेत शक्ति आन्दोलन क्या था?
उत्तर: यह आन्दोलन 1966 में उभरा और 1975 तक चला| नस्लवाद को लेकर उभरे इस आन्दोलन का रवैया ज्यादा उग्र था| इसका मनना था कि अमेरिका से नस्लवाद मिटाने के लिए हिंसा का सहारा लेने में भी हर्ज़ नहीं हैं|
प्रश्न 7. अमेरिका में नागरिक अधिकार आन्दोलन की एक विशेषता का उल्लेख कीजिए|
उत्तर: इसका उद्देश्य एफ्रो-अमेरिकी लोगों के विरुद्ध होने वाले नस्ल आधारित भेदभाव को मिटाना था|
प्रश्न 8: एफ्रो अमेरिकी से क्या अभिप्राय हैं?
उत्तर: एफ्रो-अमरीकन,अश्वेत अमेरिकी या अश्वेत शब्द उन अफ्रीकी लोगों के वंशजों के लिए प्रयुक्त होता हैं जिन्हें 17 वीं सदी से लेकर 19 वीं सदी की शुरूआत तक अमेरिका में गुलाम बनाकर लाया गया|
प्रश्न 9. सामाजिक विभाजन की उत्पत्ति किस प्रकार से होती हैं?
उत्तर: सामाजिक विभाजन की उत्पति निम्नलिखित आधार पर होती हैं-
(i) जन्म के आधार पर :- साधारणतया सामाजिक विभाजन जन्म के आधार पर होता हैं| व्यक्ति जिस परिवार या समुदाय में जन्म लेता हैं उसी प्रकार से उसका समाज में स्थान निश्चित हो जाता हैं | हर एक स्त्री पुरूष की क्षमताएँ और अक्षमताएँ उसी के अनुसार निश्चित हो जाता हैं और वह उच्च वर्ग, निम्न वर्ग, दलित वर्ग का सदस्य बन जाता हैं|
(ii) पसंद या चुनाव के आधार पर:- व्यक्ति अपने व्यवसाय, शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी इच्छा के अनुसार भाग लेता हैं| इस प्रकार इन गतिविधियों के अनुसार सामाजिक समूहों का निर्माण होता हैं और इससे व्यक्ति का समाज में स्थान निश्चित होता हैं|