अध्याय-समीक्षा:-
- एकात्मक व्यवस्था मे शासन का एक ही स्तर होता है और बाकी इकाईयाँ उसके अधीन होकर काम करती हैं। इसमें केन्द्रीय सरकार प्रान्तीय या स्थानीय सरकारों को आदेश दे सकती है।
- एकात्मक सरकार में राज्य सरकार केन्द्र सरकार के अधीन होती है
- संघीय प्रणाली में राज्य सरकार के पास अपनी शक्तियां होती है तथा वह केन्द्र सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं होती|
- संविधान में किसी की भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है। संविधान में 22 भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है।केन्द्र सरकार ने हिन्दी के साथ अंग्रेजी को राजकीय कामों में प्रयोग की अनुमति दे दी हैं।
- विकेन्द्रीकरण का अर्थ है - सत्ता का बटँवारा।
- गठबंधन सरकारों का आगमन जिससे केन्द्र सरकारें मनमानी नहीं कर सकती।
- संविधान संशोधन का अधिकार केवल केन्द्र को ही प्राप्त है।
- धन का बँटवारा भेद - भाव पर आधारित नहीं होना चाहिए।
- सर्वोच्च सत्ता केंद्र और उसकी इकाइयों में विभाजित होती है क्योंकि इनमें दो या तीन स्तर की सरकारे होती हैं| जैसे भारत में शक्तियों का विभाजन संघ सूची, राज्य सूची, और समवर्ती सूची के रूप में हैं|
- एकात्मक व्यवस्था में संविधान में संशोधन एक साधारण कानून की प्रक्रिया की तरह केन्द्रीय सरकार कर सकती हैं| जैसे इंग्लैंड में|
- प्रांतीय सरकारों का अलग से राजस्व का स्रोत नहीं होता | वे केन्द्रीय सरकार पर निर्भर करते हैं|