Terms and Conditions for Using CBSESTUDY.IN
यह Terms and Conditions ("शर्तें") CBSE Study वेबसाइट (http://cbsestudy.in) के उपयोग से संबंधित हैं। इस साइट का उपयोग केवल पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए अनुमत है। यदि आप पंजीकृत होते हैं, तो इसे समझा जाएगा कि आप हमारी शर्तों से सहमत हैं।
1. सेवा का उपयोग
- यह सेवा व्यक्तिगत उपयोग के लिए है और इसे किसी अन्य व्यक्ति, संस्था या फॉर्म को ट्रांसफर या साझा नहीं किया जा सकता।
- साइट के सामग्री का उपयोग केवल आपके जरूरत के अनुसार किया जा सकता है। हम आपके सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का दावा नहीं करते।
2. पंजीकरण और जानकारी की सत्यता
पंजीकरण करते समय दी गई सभी जानकारी (नाम, ईमेल, कक्षा आदि) सही होनी चाहिए। गलत जानकारी देने पर साइट जिम्मेदार नहीं होगी। ईमेल या कॉल के माध्यम से उपयोगकर्ताओं से संपर्क किया जा सकता है।
3. उम्र का नियम
इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपको कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए। यदि आप नाबालिग हैं, तो पंजीकरण आपके माता-पिता या अभिभावक की सहायता से होना चाहिए।
4. सामग्री और जिम्मेदारी
- साइट पर सामग्री केवल शिक्षा-संबंधी जानकारी (पाठ्यक्रम, छवियाँ, वीडियो, पाठ आदि) के लिए है।
- सामग्री विशेषज्ञों के अनुभव और पुस्तक आधारित है।
- साइट सामग्री समय-समय पर बदली जा सकती है और इसकी 100% सटीकता की गारंटी नहीं है।
- साइट का उपयोग पूरी तरह आपके जोखिम पर है। हम किसी भी हानि या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
5. लिंक और तीसरे पक्ष की वेबसाइट
साइट पर कुछ महत्वपूर्ण लिंक प्रदान किए गए हैं। हम लिंक की गई वेबसाइट की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। यह उपयोगकर्ता की अपनी जिम्मेदारी है।
6. अस्वीकरण (Disclaimers)
सभी जानकारी सामान्य शिक्षा उद्देश्य के लिए है। CBSE Study इसकी पूर्णता, विश्वसनीयता या सटीकता की गारंटी नहीं देता। किसी भी जानकारी के आधार पर कार्य करना पूरी तरह आपका जोखिम है। हम किसी भी नुकसान या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
7. संबद्धता
CBSE Study किसी भी बोर्ड या संगठन (जैसे CBSE) से संबद्ध नहीं है और न ही उसका समर्थन करता है।