6. भौतिक एवं रसायनिक परिवर्तन Class 7 Science [LATEST] Solutions अभ्यास-प्रश्नोत्तर in hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 7 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 6. भौतिक एवं रसायनिक परिवर्तन with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास-प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 7 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 7 English Medium Science All Chapters:
6. भौतिक एवं रसायनिक परिवर्तन
3. अभ्यास-प्रश्नोत्तर
अभ्यास-प्रश्नोत्तर
प्रश्न - परिवर्तन से आप क्या समझते है?
उत्तर - जब कोई वस्तु अपना रंग, आकार एवं स्वाद आदि बदल लेता है तो उसे परिवर्तन कहते है। जैसे - दूध् से दही, आटे से रोटी, लकड़ी से कुर्सी ।
प्रश्न - परिवर्तन कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर - परिवर्तन दो प्रकार के होते है ?
1. भौतिक परिवर्तन
2. रासायनिक परिवर्तन
प्रश्न - भौतिक परिवर्तन किसे कहते है ?
उत्तर - वह परिवर्तन, जिसमें किसी पदार्थ वेफ भौतिक गुणों में परिवर्तन हो जाता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। जैसे - लकड़ी से कोई वस्तु का बनना । कागज से पतंग बनना ।
प्रश्न - रासायनिक परिवर्तन किसे कहते है ?
उत्तर - वह परिवर्तन, जिसमें एक अथवा एक-से अध्कि नए पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है। रासायनिक परिवर्तन को रासायनिक अभिक्रिया भी कहते हैं। जैसे - लोहे पर जंग लगना, दूध् से दही का जमना
प्रश्न - मैग्नीशियम के फीते को वायु में जलाने पर किस रंग की प्रकाश निकलती है ? इससे प्राप्त भस्म को क्या कहते है ?
उत्तर - मैग्नीशियम के फीते को वायु में जलाने पर श्वेत रंग की प्रकाश निकलती है। इससे प्राप्त भष्म को मैग्नीशियम आक्साइड़ कहते है।
प्रश्न - उस परिवर्तन का नाम लिखिए जिसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है ?
उत्तर - भौतिक परिवर्तन ।
प्रश्न - यदि आप लोहे के एक टुकड़े को कुछ दिनों के लिए खुले में छोड़ दें, तो इस पर भूरे रंग के पदार्थ की परत जम जाती है।
1. यह पदार्थ क्या है?
2. इस प्रक्रिया को क्या कहते है?
उत्तर -
1. यह पदार्थ जंग कहलाता है।
2. यह प्रक्रम जंग लगना कहलाता है।
प्रश्न - मैग्नीशियम आक्साइड के भस्म को जल में मिलाने पर कौन सा नया पदार्थ बनता है ?
उत्तर - मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड़ ।
प्रश्न - कॉपर सल्फेट के नीले विलयन में लोहे की कील डुबाने पर विलयन का रंग हरा क्यों हो जाता है ?
उत्तर - विलयन के रंग का नीले से हरा हो जाना, एक नए पदार्थ आयरन सल्फेट के बनने के कारण होता है।
प्रश्न - कार्बन डाइऑक्साइड और चूने के पानी के बीच अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर - अभिक्रिया निम्न प्रकार से होती हैः
कार्बन डाइऑक्साइड + चूने का पानी, कैल्शियम कार्बोनेट जल
प्रश्न - लोहे पर जंग लगने की प्रक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर - जंग लगने की प्रक्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा व्यक्त किया जा सकता हैः
लोहा (आयरन) ऑक्सीजन, वायु सेद्ध़ जल जंग; आयरन ऑक्साइड
प्रश्न - रासायनिक परिवर्तन तथा भौतिक परिवर्तन में अंतर लिखिए।
उत्तर -
रासायनिक परिवर्तन:
1. इस परिवर्तन में एक नया पदार्थ बनता है।
2. यह उत्क्रमणीय नहीं होता है।
3. जैसे - दूध् से दहीं बनना ।
भौतिक परिवर्तन:
1. इस परिवर्तन में नया पदार्थ नहीं बनता है।
2. भौतिक परिवर्तन सामान्यतः उत्क्रमणीय होता है।
3. जैसे - लकडी से मेज बनना।
प्रश्न - जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।
उत्तर - यह एक रासायनिक परिवर्तन है। जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो निंबू के रस में उपस्थित अम्ल खाने के सोडे़ (क्षारक) के साथ अभिक्रिया करके लवण तथा हाइड्रोजन गैस बनाता हैं जिससे बुलबुले बनते है।
प्रश्न - आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर - रासायनिक परिवर्तन वह परिवर्तन है जिसमें एक नया पदार्थ बनता है, दूध् से जब दही बनता है तो यह एक नया पदार्थ होता है जो उत्क्रमणीय नहीं होता है। अतः यह एक रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न - समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है।
उत्तर - लकड़ी का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है जबकि लकड़ी को टुकड़ों में काटना भौतिक परिवर्तन है।
प्रश्न - क्रिस्टलीकरण एक भौतिक परिवर्तन है, कैसे?
उत्तर - क्रिस्टलीकरण में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है इसलिए यह एक भौतिक परिवर्तन है।
प्रश्न - कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।
उत्तर - कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल क्रिस्टलीकरण विधि द्वारा प्राप्त किया जाता है। जिसमें गर्म उबलते हुए जल में कॉपर सल्फेट के चूर्ण तब तक मिलाते रहते है जब तक उसमें कॉपर सल्फेट अब और अधिक घोलना असंभव न हो जाये । फिर इसको ठंड़ा करने पर कॉपर सल्फेट का क्रिस्टल बन जाता है।
प्रश्न - क्रिस्टलीकरण किसे कहते है ?
उत्तर - किसी पदार्थ के शुद्ध तथा बड़ी आमाप के क्रिस्टल उनके विलयन से प्राप्त किए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है।
प्रश्न - समझाइए कि लोहे वेफ गेट को पेन्ट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है।
उत्तर - लोहे के गेट पर लगा पेंट वायु, जल को लोहे से अभिक्रिया करने से रोकता है। जिससे जंग नहीं लगता है।
प्रश्न - समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है।
उत्तर - रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों के वायु में जलवाष्प की मात्रा बहुत अध्कि होता है। इसलिए रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक ें लगती है।