1. हमारे आस-पास के पदार्थ Class 9 Science [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 1. हमारे आस-पास के पदार्थ with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
1. हमारे आस-पास के पदार्थ
3. अभ्यास
अभ्यास
प्रश्न 1. निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करे |
(a) 293 K (b) 470 K
उत्तर: (a) केल्विन में तापमान = 300 K
T (K) = t (C) + 273
293 K = t (C) + 273
सेल्सियस में तापमान t (C) = 293 - 273 = 20 C
(b) केल्विन में तापमान = 470 K
T (K) = t (C) + 273
470 K = t (C) + 273
सेल्सियस में तापमान t (C) = 470 - 273 = 197 C
प्रश्न 2. निम्नलिखित तापमान पर जल की भौतिक अवस्था क्या होगी?
(a) 25o C (b) 373o C
उत्तर: (a) 25o C
T (K) = t (C) + 273
T = 25 + 273 = 298K
(b) 373o C
T (K) = t (C) + 273
T = 373 + 273 = 646 K
प्रश्न 3. निम्नलिखित अवलोकनों हेतु कारण लिखे :
(a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अद्रश्य हो जाती हैं|
(b) हमे इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुच जाती हैं|
उत्तर: (a) नैफ्थलीन एक वाष्पशील ठोस पदार्थ है जो ठोस से द्रव अवस्था में आए बिना ही गैस में बदल जाता हैं, जिसे ऊर्ध्वपातन क्रिया कहते हैं| अतः कुछ समय बाद यह ठोस पदार्थ छोड़े बिना हवा में वाष्प बनकर उड़ जाता हैं|
(b) इत्र एक वाष्पशील द्रव होता हैं जो तेज़ी से वाष्प में बदल जाता हैं तथा वायु के कणों के साथ मिलकर सभी दिशाओ में तेज़ी से विसरित हो जाता हैं | यही कारण हैं कि इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी हमारे पास तक पहुच जाती हैं|
प्रश्न 4. निम्नलिखित पदार्थो को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करे :
(a) जल (b) चीनी (c) ऑक्सीजन
उत्तर: कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्था:
ऑक्सीजन < जल < चीनी
कारण : ऑक्सीजन एक गैस हैं, जिसमें कणों के बीच आकर्षण बल न्यूनतम होता हैं| द्रव, जैसे जल में गैसों से अधिक तथा ठोस (चीनी) में कणों के बीच सर्वाधिक मजबूत आकर्षण बल होता हैं |
प्रश्न 5. निम्नलिखित तापमानो पर जल की भौतिक अवस्था क्या है?
(a) 25oC (b) 0oC (c) 100oC
उत्तर:
(a) 25oC पर जल की भौतिक व्यवस्था :- द्रव
(b) 0oC पर जल की भौतिक व्यवस्था :- ठोस
(c) 100oC पर जल की भौतिक व्यवस्था :- भाप
प्रश्न 6. पुष्टि हेतु कारण दीजिए :-
(a) जल कमरे के ताप पर द्रव हैं |
(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस हैं |
उत्तर :
(a) जल कमरे के ताप पर द्रव हैं क्योंकि इसमें बहने का गुण होता हैं और इसे जिस बर्तन में डाला जाए उसी का आकर ग्रहण कर लेता हैं |
(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस हैं क्योंकि इसमें दृढता का गुण होता हैं साथ ही इसका आकर निश्चित होता हैं |
प्रश्न 7. 273 K पर बर्फ को ठंडा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठंडा करने पर शीतलता का प्रभाव अधिक क्यों होता हैं ?
उत्तर: 273 K पर बर्फ को ठंडा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठंडा करने पर शीतलता का प्रभाव अधिक होता हैं क्योंकि संलगन की गुप्त ऊष्मा होने के कारण बर्फ उसी तापमान पर जल की अपेक्षा अधिक शीतलता का प्रभाव देती हैं|
प्रश्न 8. उबलते हुए जल अथवा भाप में से जलने की तीव्रता किसमें अधिक महसूस होती हैं?
उत्तर: वाष्पन में गुप्त ऊष्मा होने के कारण भाप में उबलते जल की अपेक्षा जलने की तीव्रता अधिक महसूस होती हैं |
प्रश्न 9. निम्नलिखित चित्र के लिए A, B, C, D, E तथा F की अवस्था परिवर्तन को नामांकित करे:

उत्तर:
A :- द्रवण
B:- वाष्पन
C:- संघनन
D:- जमना
E:- ऊर्ध्पातन
F:- ऊर्ध्पातन
Topic Lists: