1. कैसे, कब और कहाँ Class 8 History [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 1. कैसे, कब और कहाँ with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 8 English Medium History All Chapters:
1. कैसे, कब और कहाँ
3. महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न 1: रॉबर्ट क्लाइव ने किस व्यक्ति को हिंदुस्तान का नक्शा तैयार करने का कार्य सौपा था ?
उत्तर : रेनेल को |
प्रश्न 2: इतिहास में किन घटनाओं के लिए तिथियाँ महत्वपूर्ण है ?
उत्तर : इतिहास में निम्न घटनाओं के लिए तिह्थियाँ महत्वपूर्ण होती है, जैसे राजा को कब ताज पहनाया गया, किस साल उसकी शादी हुई, किस साल उसके घर बच्चा पैदा हुआ, किस साल वह कौन सी लड़ाई लड़ी, कब उसकी मृत्यु हुई और उसके बाद कौन शासक गद्दी पर बैठा |
प्रश्न 3: भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल कौन था ?
उत्तर : वॉरेन हेस्टिंग्स 1773 ई0 में |
प्रश्न 4: भारत का आखिरी वायसराय कौन था ?
उत्तर : लार्ड माउन्टबैटन |
प्रश्न 5: जेम्स मिल कौन था ?
उत्तर : जेम्स मिल स्कॉटलैंड का एक अर्थशास्त्री और राजनितिक दार्शनिक था | उसने ए हिस्ट्री ऑफ़ ब्रिटिश इंडिया नामक एक किताब लिखी |
प्रश्न 6: जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को कितने काल खण्डों में बाँटा है |
उत्तर : जेम्स मिल में भारतीय इतिहास को तीन काल खंडो में बाँटा है |
(i) हिन्दू (ii) मुसलमान (iii) ब्रिटिश
प्रश्न 7: इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को कितने भागों में बाँटा ?
उत्तर : इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को निम्न भागों में बाँटा |
(i) प्राचीन भारत
(ii) मध्यकालीन भारत
(iii) आधुनिक भारत
प्रश्न 8: अंग्रेजों को क्यों लगता था कि सही तरह शासन चलने के लिए सर्वेक्षण महत्वपूर्ण होते हैं ?
उत्तर : इसके निम्न कारण हैं |
(i) अंग्रेजों का विश्वास था कि किसी देश पर अच्छी तरह शासन चलाने के लिए उसकों सही ढंग से जानना जरुरी होता है |
(ii) सर्वेक्षणों से धरती की सतह, मिट्टी की गुणवता, पेड़ पौधें, जीव-जंतु तथा स्थानीय इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है |
(iii) इसी कदम में अंग्रेजों ने जनगणना शुरू की और कई प्रकार के सर्वेक्षण किये |
प्रश्न 9: अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा ?
उत्तर : अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को संग्रहालय तथा अभिलेखागार बनाकर सुरक्षित रखा |
प्रश्न 10: भारत में नक्शा बनाने का विभाग कौन सा है ?
उत्तर : सर्वे ऑफ़ इण्डिया |
प्रश्न 11: सर्वे ऑफ़ इण्डिया की स्थापना कब और किस शासन में हुई ?
उत्तर : सर्वे ऑफ़ इण्डिया की स्थापना सन 1803 में ब्रिटिश शासन में हुई |
प्रश्न 12: सर्वे ऑफ़ इण्डिया का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर : सर्वे ऑफ़ इण्डिया का मुख्यालय देहरादून में है |
प्रश्न 13: मुग़ल सम्राज्य का अंतिम बादशाह कौन था ?
उत्तर : बहादुर शाह जफ़र |
प्रश्न 14: जनगणना किसे कहते है ?
उत्तर: ब्रिटिश शासन से ही भारत में प्रत्येक 10 वर्ष पर जनता से जुडी जानकारियों के लिए एक सर्वेक्षण किया जाता है और सभी नागरिकों की गणना की जाती है जिसे जनगणना कहते है |
Topic Lists: