अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न : पश्चिम में आधुनिक युग को कैसा युग माना जाता है ?
उत्तर : पश्चिम में आधुनिक काल को विज्ञान, तर्क, लोकतंत्र, मुक्ति और समानता जैसी आधुनिकता की ताकतों के विकास का युग माना जाता है |
प्रश्न: औपनिवेशिक युग किसे कहा जाता है ?
उत्तर: औपनिवेशिक युग वह युग है जिसमें कोई देश किसी देश के राजनितिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से दबा कर उस पर शासन करता है | भारत पर ब्रिटिश शासन का युग औपनिवेशिक युग कहलाता है |
प्रश्न: औपनिवेशीकरण किसे कहते है ?
उत्तर : जब एक देश पर दुसरे देश के दबदबे से इस तरह के राजनितिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव आते है तो इस प्रक्रिया को औपनिवेशीकरण कहा जाता है |
प्रश्न : जनगणना में किस तरह की जानकारियां इक्कठा की जाती थी ?
उत्तर : जनगणना मके जरिये भारत के सभी प्रान्तों में रहने वाले लोगों की संख्या, उनकी जाति, इलाके और व्यवसाय के बारे में जानकारियाँ इकठ्ठा की जाती थी |
प्रश्न : "ए हिस्ट्री ऑफ़ ब्रिटिश इण्डिया" नामक पुस्तक किसने लिखी ?
उत्तर : जेम्स मिल ने |
प्रश्न : मिलान कीजिये :
A B
सर्वे ऑफ़ इण्डिया दस वर्ष
जनगणना स्कॉटलैंड
दस्तावेज माउन्ट बैटन
जेम्स मिल देहरादून
वायसराय अभिलेखागार
उत्तर :
A B
सर्वे ऑफ़ इण्डिया देहरादून
जनगणना दस वर्ष
दस्तावेज अभिलेखागार
जेम्स मिल स्कॉटलैंड
वायसराय माउन्ट बैटन