Chapter 4. कृषि Class 8 Geography [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 Geography are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 4. कृषि with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Geography.
Class 8 English Medium Geography All Chapters:
Chapter 4. कृषि
1. अभ्यास
अभ्यास - प्रश्न:
Q1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) कृषि क्या है?
उत्तर: फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुधन पालन जैसे प्राथमिक क्रियाओं को कृषि कहते हैं |
(ii) उन कारकों के नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर सकते हैं ?
उत्तर: कृषि को प्रभावित करने वाले कारक:
(a) स्थलाकृति
(b) मृदा
(c) जलवायु
(iii) स्थानांतरी कृषि क्या है ? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं ?
उत्तर: कृषि का वह तरीका जिसमें वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है और राख को मृदा में मिलाया जाता है | भूमि की उर्वरता समाप्त हो जाने पर उस जगह को छोड़कर फिर दूसरी नयी जगह कृषि की जाने लगती है | ऐसी कृषि को स्थानांतरी कृषि या झूम कृषि भी कहा जाता है |
इस कृषि की निम्नलिखित हानियाँ हैं:
(i) इससे हरे भरे वनों को नुकसान पहुँचता है |
(ii) जहाँ इस प्रकार की कृषि की जाती है वहाँ की मिटटी की उर्वरता समाप्त हो जाती है |
(iii) वनों को जलाकर इसका राख उपयोग होता है जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है |
(iv) रोपण कृषि क्या है ?
उत्तर: ऐसी वाणिज्यिक कृषि जिसमें चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला और कपास जैसी एकल फसलें उगाई जाती है | रोपण कृषि कहलाती हैं | इस कृषि में बड़े पैमाने पर श्रम और पूँजी की आवश्यकता होती हैं |
(v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है ?
उत्तर : सरकार निम्नलिखित तरीकों से कृषि के विकास में मदद करती है |
(i) सिंचाई के लिए सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवाकर |
(ii) खाद और बीज पर सब्सिडी देकर |
(iii) सरकारी कृषि अधिकारीयों द्वारा किसानों को कृषि संबंधी जानकारी देकर |
(iv) कृषि के लिए किसानों की ऋण सुविधा उपलब्ध करवाकर |
Q2. सही उत्तर को चिन्हित कीजिए -
(i) उद्यान कृषि का अर्थ है -
(क) गेंहू उगाना
(ख) आदिम कृषि
(ग) फलों और सब्जियों को उगाना
उतर : (ग) फलों और सब्जियों को उगाना
(ii) 'सुनहरा रेशा' से अभिप्राय है -
(क) चाय
(ख) कपास
(ग) पटसन
उत्तर : (ग) पटसन
(iii) कॉफी का प्रमुख उत्पादक है -
(क) ब्राजील
(ख) भारत
(ग) रूस
उत्तर : (क) ब्राजील|
Q3. कारण बताइए:
(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है |
(ii) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगायी जाती है |
उत्तर:
(i) प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता हैं| जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधानों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता हैं| भारत की कृषि में फलों महं फलों, फसलों, सब्जियों, फूलों को उगना और पशुधन पालन शामिल हैं ये सभी क्रियाओं प्राथमिक क्रियाओं के अतर्गत आती हैं इसलिए कृषि एक प्राथमिक क्रिया है|
(ii) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में इसलिए उगाई जाती हैं, क्योंकि विभिन्न प्रदेशों में स्थलाकृति, मृदा और जलवायु विभिन्न होती हैं| विभिन्न स्थलाकृत, मृदा और जलवायु में विभिन्न फसलें ही पैदा होती हैं|
Q4. अन्तर स्पष्ट कीजिए -
(क) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ
(ख) निर्वाह कृषि और गहन कृषि
उत्तर:
(क) प्रथामिक क्रियाएं और तृतीयक क्रियाएँ:
प्राथामिक क्रियाएँ:
(i) जिन क्रियाओं का संबंध प्राकृतिक संसाधानों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता हैं|
(ii) कृषि, मार्सिन, वानिकी आदि प्राथमिक क्रियाओं के उदाहरण हैं|
तृतीयक क्रियाएँ:
(i) जिन क्रियाओं का संबंध प्राथामिक और द्वितीयक क्रियाओं के सेवा कार्या द्वारा सहयोग प्रदान करना होता हैं|
(ii) यातायत, बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, बीमा आदि तृतीयक क्रियाओं के उदाहरण हैं|
(ख) निर्वाह कृषि और गहन कृषि:
निर्वाह कृषि:
(i) केवल कृषक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की जाने वाली कृषि निर्वाह कृषि कहते हैं|
(ii) निर्वाह कृषि के अंतर्गत एक वर्ष में केवल एक ही फसल उगाई जाती हैं|
(iii) इसमें कृस्घी के परंरापरागत तरीके उपयोग में लाए जाते हैं|
गहन कृषि:
(i) भूमि के एक छोटे टुकड़े पर अधिक परिश्रम द्वारा अधिक उत्पादन प्राप्त किया जाता हैं|
(ii) गहन कृषि के अतर्गत एक वर्ष में एक से अधिक फसलें उगाई जाती हैं|
(iii) इसमें प्रति इसके पूँजी श्रम की मात्र अधिक होती हैं|
Q5. क्रियाकलाप -
(i) बाजार में उपलब्ध गेहूँ, चावाल्म ज्वार्म बाजरा, रागी, मक्का, तिलहन और दलहन के बीजों को एकत्र कीजिए| उन्हें कक्षा में लाइए और पाता लगाइए कि वे प्रकार की मृदा में उगाते हैं?
(ii) पत्रिकाओं, पुस्तकों, समाचार - पत्रों और इंटरनेट से संगृहीत चित्रों के आधार पर सयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के किसानो की जीवन शैली के मध्य अंतर पता कीजिए|
उत्तर:
(i) विभिन्न फसलों के बीजी छात्र स्वयं एकत्र करें-
फसल का नाम मृदा का प्रकार
गेंहूँ दुमट, जलोढ़, मृदा
चावल चीका युक्त जलोढ़ मृदा
मक्का जलोढ़ मृदा
ज्वार बलुआ, दुमट मृदा
बाजरा बलुआ दुमट मृदा
ज्वार जलोढ़ मृदा
रागी बलुआ दुमट मृदा
तिलहन जलोढ़ मृदा
दलहन जलोढ़ मृदा
(ii) चित्र छात्र स्वयं करें-
अंतर
भारतीय किसान-
- भारत में फ़ार्म का आकार छोटा (लगभग 1 से 1-5 हेक्टेयर) होता हैं|
- किसान मुख्य रूप से गाँव में रहता हैं|
- किसान वर्ष में कम - से - कम दो फसलें उगाता हैं|
- किसान अपने मित्रों और बुजुर्गों के साथ - साथ सरकारी कृषि आधिकारियों से कृषि कार्या के संबंध में सलाह लेता हैं|
- किसान खेतों की जुताई भाड़े के ट्रैक्टर से या बैलों से परंपरागता विधि से करते हैं|
- किसानों के पास भंडारण की सुविधाओं की कमी होती हैं|
संयुक्त राज्य अमेरिका का किसान-
- संयुक्त राज्य अमेरिका में फार्म का औसत आकर 250 हेक्टेयर होता हैं|
- किसान सामान्यत: फ़ार्म में रहता हैं|
- किसान वर्ष में एक फसल उगाता हैं|
- किसान उर्वरक कार्यक्रम की योजना बनाने में वैज्ञानिक मदद लेट अहिं उसका उपग्रह से जुड़ा हुआ हैं जो किसान को उसके खेत की यथार्थ तस्वीर देता हैं|
- किसान ट्रैक्टरों, बीज बोने की मशीनों, समतलक, संयुक्त हार्वस्टर और प्रेसर का उपयोग कृषि संबंधी विविध सक्रियाओं में करता हैं|
- अनाज स्वचालित अन्न भण्डार में संचित किए जाते हैं अथवा अबाजर अभिकरणों (मार्कट - एजेंसियों) में भेजे जाते हैं|
Topic Lists: