Chapter 7. हाशियाकरण की समझ Class 8 Civics [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 Civics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 7. हाशियाकरण की समझ with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Civics.
Class 8 English Medium Civics All Chapters:
Chapter 7. हाशियाकरण की समझ
2. अभ्यास
अभ्याय - प्रश्न:
प्रश्न: 'एक दायरे में होने वाला विकास दुसरे दायरे में विनाश लाता है' आदिवासियों के सन्दर्भ में इस कथन की पुष्टि कीजिए |
उत्तर: आदिवासियों को विस्थापित कर वहाँ किया गया कार्य उनके विनाश का प्रमुख कारण है | जब आदिवासियों को उनकी जमीन से हटाया जाता है तो उनकी आमदनी के स्रोत के अलावा और भी बहुत कुछ है जो हमेशा के लिए नष्ट हो जाता है। वे अपनी परंपराएँ और रीति-रिवाज गँवा देते हैं जो कि उनके जीने और अस्तित्व का स्रोत हैं। उनके संसाधनों के लिए होने वाली छीनाझपटी और विस्थापन की यह प्रक्रिया अक्सर दर्दनाक और हिंसक होती है ।
प्रश्न: अल्पसंख्यक किसे कहते है?
उत्तर: ऐसे समुदाय जिनकी संख्या बाकी आबादी के मुकाबले बहुत कम है, ऐसे समुदायों को अल्पसंख्यक कहते है | उदाहरण : इसाई, जैन समुदाय, मुसलमान इत्यादि |
प्रश्न: हाशियाकरण के कौन-कौन से प्रभाव हैं?
उत्तर: हाशियाकरण के निम्नलिखित प्रभाव है|
(i) इससे कमजोर सामाजिक हैसियत पैदा होती है|
(ii) शिक्षा व अन्य संसाधनों तक पहुँच बराबर नहीं मिल पाती है|
(iii) समाज के कुछ समुदाय देश की मुख्यधारा से अलग हो जाते हैं|
(iv) हाशियाई समुदायों को अधिकारों और विकास के अन्य अवसरों में बराबर हिस्सा नहीं मिल पाता है|
(v) यह आभाव, पूर्वाग्रह और हिंसा को जन्म देता है|
प्रश्न: 'हाशियाकरण' शब्द से आप क्या समझते है ? अपने शब्दों में दो तीन वाक्य लिखिए |
उत्तर: हाशियाकरण का मतलब होता है कि किसी को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना | ऐसे में वह व्यक्ति समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता |
प्रश्न: आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहें हैं ? दो कारण बताइए |
उत्तर: दो कारण निम्नलिखित है -
(i) इमारती लकड़ी और खेती व उद्योगों के लिए विशाल वनभूमियों को साफ किया जा रहा है |
(ii) खनन और अन्य विशाल औद्दोगिकी परियोजनाओं के लिए आदिवासियों की जमीन को छिना जा रहा है |
प्रश्न: अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्वपूर्ण मानते है ? इसका एक कारण बताइए |
उत्तर: भारतीय संविधान मानता है कि बहुसंख्यक समुदाय की संस्कृति समाज और सरकार की अभिव्यक्ति को प्रभावित कर सकती है | ऐसी सूरत में छोटा आकर घाटे की बात साबित हो सकती है और छोटे समुदाय हाशिये पर खिसकते चले जाते हैं | ऐसे में अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के सांस्कृतिक वर्चस्व से बचाने के लिए संवैधानिक सुरक्षात्मक प्रावधानों की आवश्यकता होती है |
प्रश्न: अल्पसंख्यक और हाशिकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए | अल्पसंख्यक शब्द से या समझते है ?
उत्तर: अल्पसंख्यक शब्द आमतौर पर ऐसे समुदायों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो बाकी आबादी के मुकाबले संख्या की दृष्टि से बहुत छोटा होता है | यह अवधारणा केवल संख्या तक ही सीमित नहीं है | इसमें न केवल सत्ता और संसाधनों तक पहुँच जैसे मुद्दे जुड़े हुए हैं बल्कि इसके सामाजिक व सांस्कृतिक आयाम भी होते है |
प्रश्न: आप एक बहस में हिस्सा ले रहें हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देने हैं कि 'मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है' इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर दो तर्क पेश कीजिए |
उत्तर: मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है क्योंकि -
(i) उनको मूलभूत सुविधाएँ जैसे पक्के घर, बिजली, पाइप का पानी समान रूप से उपलब्ध नहीं है |
(ii) अन्य धार्मिक समुदायों की अपेक्षा मुसलमानों में साक्षरता दर सबसे कम है |
प्रश्न: कल्पना कीजिए की आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहें हैं | आपकी एक दोस्त आप के नजदीक बैठी है | वह अचानक कहती है, "इन आदिवासियों को देखों, कितने रंग बिरंगे हैं | लगता है सदा नाचते ही रहते हैं |" उसकी बात सूनकर आप भारत में आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे ? उनमे से तीन बातें लिखे |
उत्तर:
(i) आदिवासियों में ऊँच-नीच का फर्क बहुत कम होता है | इसी वजह से यह समुदाय जाति वर्ण पर आधारित समुदायों या राजाओं के शासन में रहने वाले समुदायों से बिलकुल अलग होते हैं |
(ii) आदिवासियों के बहुत सारे जनजातिय धर्म होते हैं | उनके धर्म इस्लाम, हिंदुत्व, ईसाई आदि धर्मों से बिलकुल अलग हैं |
(iii) वे अपने पुरखों की, गाँव और प्राकृतिक की उपासना करते हैं | प्रकृति से जुडी क्जिजों में पर्वत, नदी, पशु आदि शामिल हैं |
प्रश्न: क्या आप इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं? क्यों?
उत्तर: आदिवासी समुदाय अपनी गरीबी के कारण सामाजिक हैसियत में कमतर मने जाते हैं | आर्थिक रूप से कमजोर व कम संख्या में होने के कारण उन्हें पिछले सालों में आए आर्थिक बदलावों, वन नीतियों और राज्य व निजी उद्योगों के रजनीतिक दबाव की वजह से बागानों, निर्माण स्थलों, उद्योगों आदि में नौकरी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है | इस तरह वे गरीबी और लाचारी के जाल में फँसते चले जाते हैं | परिणामस्वरूप वे कई तरह के अभावों का शिकार हो जाते हैं | उनके बच्चे कुपोषण के शिकार रहते हैं व साक्षरता भी कम होती है | यह बात बिल्कुल सही है कि आर्थिक और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं |
Topic Lists: