8. पवन, तूफान और चक्रवात Class 7 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 7 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 8. पवन, तूफान और चक्रवात with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 7 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 7 English Medium Science All Chapters:
8. पवन, तूफान और चक्रवात
3. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न - पवन किसे कहते है ?
उत्तर - गतिशील वायु पवन कहलाती है।
प्रश्न - कौन सा वायु हल्की होती है ? गर्म वायु या ठंडी वायु ।
उत्तर - गर्म वायु।
प्रश्न - धुआँ उपर क्यों उठता है ?
उत्तर - धुआँ चुकी गर्म वायु होता है जिससे वह हल्का होता है इसलिए यह उपर उठता हैं ।
प्रश्न - मानसून हवाएँ अपने साथ वर्षा कैसे लाती है ?
उत्तर - गर्म मानसून हवाएँ अपने साथ जलवाष्प लाती हैं, जिससे वर्षा होती है।
प्रश्न - तडि़त झंझावात किसे कहते है ?
उत्तर - गिरती हुई जल की बूँदें और तीव्र वेग से ऊपर उठती हुई वायु की परस्पर क्रिया से बिजली (तडि़त) कौंधती है, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है। इसी घटना को हम तडि़त झंझावात कहते है ।
प्रश्न - तडि़त झंझावात से बचने के उपाय बताइए।
उत्तर - तडि़त झंझावात से बचने के निम्नलिखित उपाय हैं -
(i) किसी ऐसे वृक्ष के नीचे आश्रय न लें, जो अलग-थलग हो। यदि आप वन में हैं, तो किसी छोटे वृक्ष के नीचे आश्रय ले और खुली जमीन पर न लेटे ।
(ii) धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें। खिड़की के निकट न बैठें। खुले गैरेज, भंडारण शेड, धात्विक चादरों की छत वाले शेड आदि आश्रय लेने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं होते हैं।
(iii) कार अथवा बस आश्रय लेने के लिए सुरक्षित स्थान है।
(iv) यदि आप जल में हैं, तो बाहर निकलकर किसी इमारत में चले जाएँ।`
प्रश्न - किसी दिए गए स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ बताइए।
उत्तर -
(i) ग्रीष्मकाल (गर्मियों) में, थलीय क्षेत्र अधिक तेजी से गर्म होता है और अधिकांश समय थल का ताप समुद्री जल की अपेक्षा अधिक रहता है। थल के ऊपर की वायु गर्म होकर ऊपर उठ जाती है। इससे पवन समुद्र से थल की ओर बहती है।
(ii) शीतकाल (सर्दियों) में पवन के प्रवाह की दिशा विपरीत हो जाती है, अर्थात् यह थल से समुद्र की ओर बहती है
प्रश्न - समझाइए कि कपड़े के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन-पट्टों में छिद्र क्यों किए जाते हैं।
उत्तर - वायु दाब ड़ालती है इसलिए बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन-पट्टों में छिद्र किए जाते हैं ताकि वायु के दाब को कम किया जा सके और इन्हे फटने से बचाया जा सके ।
प्रश्न - हरिकेन या टाइफून क्या है ?
उत्तर - हरिकेन या टाइफून एक चक्रवाती तुफान है अमेरिका में इसे हरिकेन और फिलीपीन्स तथा जापान में यह टाइपूफन कहलाता है
प्रश्न - यदि आपके गाँव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की सहायता कैसे करेंगे?
उत्तर -
(i) दूरदर्शन, रेडियो अथवा समाचारपत्रों के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली चेतावनियों को नजरअंदाज़ नहीं करेंगे।
(ii) हमें अनिवार्य घरेलू साज-सामान, पालतू पशुओं और वाहनों आदि को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए आवश्यक प्रबंध् करेंगे।
(iii) सभी आपात्कालीन सेवाओं जैसे पुलिस, अग्निशमन दल, और चिकित्सा केन्द्रों को सूचित करेंगे।
(iv) लोगों को सूरक्षित स्थानों तक पहुँचायेगें ।
प्रश्न - चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने वेफ लिए पहले से किस प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है?
उत्तर -
Topic Lists: