Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

4. ऊष्मा Class 7 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर (ऊष्मा ) in Hindi - CBSE Study

4. ऊष्मा Science Class 7 exercise - [LATEST] Solutions अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर (ऊष्मा ) cbse board school study materials like cbse notes in Hindi medium, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

NCERT Solutions

Class 7

NCERT Solutions

Class 8

NCERT Solutions

Class 9

NCERT Solutions

Class 10

NCERT Solutions

Class 11

NCERT Solutions

Class 12

NCERT Solutions

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

4. ऊष्मा Class 7 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर (ऊष्मा ) in Hindi - CBSE Study

NCERT Solutions for Class 7 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 4. ऊष्मा with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर (ऊष्मा ) is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 7 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.

Class 7 English Medium Science All Chapters:

4. ऊष्मा

3. अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर (ऊष्मा )

अतिरिक्त:


प्रश्न - तापमापी किसे कहते है ?

उत्तर - ताप मापने के लिए उपयोग की जाने वाली युक्ति को तापमापी (थर्मामीटर) कहते हैं।

प्रश्न -डॅाक्टरी थर्मामीटर किसे कहते है ?

उत्तर - जिस तापमापी से हम अपने शरीर के ताप को मापते हैं उसे डॉक्टरी थर्मामीटर कहते हैं।

प्रश्न - मानव शरीर का सामान्य ताप कितना है ?

उत्तर - मानव शरीर का सामान्य ताप 37 °C है।

प्रश्न - ताप का S.I मात्रक क्या है ?

उत्तर - केल्विन ।

प्रश्न - उष्मा के चालन की कौन कौन सी विधियाँ है ?

उत्तर - उष्मा के चालन की तीन विधियाँ है ।

(i) चालन

(ii) संवहन

(iii) विकिरण

प्रश्न - ऊष्मा का चालक किसे कहते है ?

उत्तर - जो पदार्थ अपने से होकर ऊष्मा को आसानी से जाने देते हैं उन्हें ऊष्मा का चालक कहते हैं।

प्रश्न - उष्मा का कुचालक किसे कहते है ?

उत्तर - जो पदार्थ अपने से होकर ऊष्मा को आसानी से नहीं जाने देते, उन्हें ऊष्मा का कुचालक कहते हैं।

प्रश्न - विकिरण किसे कहते है ?

उत्तर - उष्मा के स्थानांतरण की वह प्रक्रिया जिसमें ऊष्मा स्रोत से सीधा दूसरे स्थान पर पहुँचती है। जिसमें गमन के लिए किसी भी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है, विकिरण कहलाता है | 

प्रश्न - चालन किसे कहते है?

उत्तर - ठोस पदार्थो में उष्मा के स्थानन्तरण की विधि को चालन कहते है।

प्रश्न - उष्मा किसे कहते है ?

उत्तर - ताप या गर्मी को उष्मा कहते है। इसका मात्रक केल्विन (K) है।

प्रश्न - संवहन किसे कहते है ?

उत्तर - संवहन वह प्रक्रिया है, जिसमें गर्म द्रव स्वयं गति करके ऊष्मा का स्थानांतरण करता है।

प्रश्न - संवहन धाराएँ किसे कहते है ?

उत्तर - सभी द्रवों में धराएँ बनती है जो हमें आमतौर पर ये दिखाई नहीं देती, इन धराओ को संवहन धराएँ कहते है। इनको देखने के लिए पानी में पोटैशियम परमैगनेट डालना पड़ता है।

प्रश्न - सुचालक किसे कहते हैं?

उत्तर - वह पदार्थ जिनमें ऊष्मा का चालन असानी से हो जाता है, चालक या सुचालक कहते है। जैसे - लोहा, एल्युमीनियम इत्यादि | 

प्रश्न - कुचालक किसे कहते हैं?

उत्तर - जिन पदार्थो में ऊष्मा का चालन आसानी से नही होता वह ऊष्मा का कुचालक कहलाता है।जैसे - लकडी, प्लास्टिक इत्यादि | 

प्रश्न - कौन सा रंग ऊष्मा को अधिक सोंखता है ?

उत्तर - काला रंग ऊष्मा को अधिक सोंखता है ।

प्रश्न - हीटर के रॉड के पीछे की सतह को चीकना एवं चमकीला क्यों बनाया जाता है ?

उत्तर - क्योंकि चीकनी एवं चमकीली सतह से ऊष्मा का परावर्तन अधिक होता है ।

प्रश्न - कागज में पानी गर्म करने पर कागज नहीं जलता है, क्यों?

उत्तर - कागज में पानी गर्म करने पर कागज नहीं जलता है क्योंकि कागज में रखा पानी ऊष्मा को अवशोषित कर लेता हैं, जिससे पानी तो गर्म हो जाता है परन्तु कागज नहीं जलता हैं।

प्रश्न - तापमापी (थर्मामीटर) का उपयोग हम किस लिए करते है?

उत्तर - तापमापी (थर्मामीटर) का उपयोग हम अपने तापमान को मापने के लिए करते है।

प्रश्न - डॅाक्टरी थर्मामीटर किस प्रकार का होता है?

उत्तर - डॉक्टरी थर्मामीटर में एक लंबी, बारीक तथा एक समान व्यास की काँच की नली होती है। इसके एक सिरे पर एक बल्ब होता है। बल्ब में पारा भरा होता है। बल्ब के बाहर नली में पारे की एक पतली चमकीली धारी देखी जा सकती है।

प्रश्न - क्लिनिकल (डॉक्टरी) थर्मामीटर से हम कितने डिग्री सेल्सियस तक माप सकते है?

उत्तर - डॉक्टरी थर्मामीटर से हम 35 °C से 42 °C तक के ताप ही माप सकते हैं। समान्य तापमापियों का परिसर प्रायः 10 °C से 110 °C होता है।

प्रश्न - मानव शरीर का सामान्य ताप कितना होता है?

उत्तर - मानव शरीर का सामान्य ताप 37 डिग्री सेल्सियस होता है।

प्रश्न - ऐंटीसेप्टिक घोल का उपयोग हमें कहाँ करना चाहिए?

उत्तर - थर्मामीटर को उपयोग से पहले और उपयोग के पश्चात् धोना चाहिए, धोने के लिए किसी ऐंटीसेप्टिक घोल का उपयोग अच्छा रहता है।

प्रश्न - उपयोग करने से पहले पारे का तल कितना होना चाहिए?

उत्तर - उपायोग करने से पहले पारे का तल 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे होना चाहिए।

प्रश्न -  किसी वस्तु की उष्णता की कोटि ज्ञात करने के लिए हमें अपनी स्पर्श इंद्रिय पर विश्वास क्यों नहीं होता।

उत्तर - किसी वस्तु की उष्णता की कोटि ज्ञात करने के लिए हम सदैव अपनी स्पर्श-इंद्रिय पर विश्वास नहीं कर सकते क्योंकि स्पर्श इन्द्रिय शुद्ध तापमान नहीं दे सकती है, इसमें त्रुटी हो सकती है।

प्रश्न - जब हम किसी बर्तन को ज्वाला पर रखते है तो वह तप्त क्यों हो जाता है?

उत्तर - सम्भवतः आपने देखा होगा कि जब किसी बर्तन को ज्वाला पर रखते हैं तो वह तप्त हो जाता है। इसका कारण है कि ऊष्मा ज्वाला से बर्तन की ओर चली जाताी है।

प्रश्न - जब हम बर्तन को ज्वाला से हटा लेेते है तो यह धीरे-धीरे ठंडा क्यों होने लगता है?

उत्तर - ऊष्मा बर्तन से परिवेश की ओर स्थानांतरित हो जाती है। इस प्रकार आप समझ सकते हैं कि दोनों स्थितियों में ऊष्मा गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर प्रवाहित होती है।

प्रश्न - चालन किसे कहते है?

उत्तर - वह प्रक्रम जिसमें ऊष्मा किसी वस्तु के गर्म सिरे से ठंडे सिरे की ओर स्थानांतरित होती है, चालन कहलाता है। ठोसों में ऊष्मा प्रायः चालन के प्रक्रम द्वारा स्थानांतरित होती है।

प्रश्न - चालक किसे कहते है। उदाहरण सहित लिखों?

उत्तर - जो पदार्थ अपने से होकर ऊष्मा को आसानी से जाने देते हैं उन्हें ऊष्मा का चालक कहते हैं। इनके उदाहरण हैं, ऐलुमिनियम, आयरन (लोहा) तथा कॉपर (ताँबा)।

प्रश्न - ऊष्मा का कुचालक (उष्मा रोधी) किसे कहते है? उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तर - जो पदार्थ अपने से होकर उष्मा को आसानी से नहीं जाने देते उन्हें उष्मा का कुचालक कहते है जैसे प्लास्टिक तथा लकड़ी। ऊष्मा के कुचालको को (उष्मा रोधी) भी कहते है।

प्रश्न - समुद्र समीर किसे कहते है?

उत्तर - तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग एक मनोरंजक परिघटना का अनुभव करते हैं। दिन के समय, स्थल (धरती या थल) जल की अपेक्षा शीघ्र गर्म होता है। स्थल के ऊपर की वायु गर्म होकर ऊपर उठती है। इसका स्थान लेने के लिए समुद्र की ओर से ठंडी वायु स्थल की ओर बहती है। चक्र को पूरा करने के लिए स्थल की ओर से गर्म वायु समुद्र की ओर बह जाती है। समुद्र की ओर से आने वाली वायु को समुद्र समीर कहते हैं।

प्रश्न - थल समीर क्या कहलाती है?

उत्तर - समुद्र का जल, स्थल की अपेक्षा धीमी गति से ठंडा होता है। इसलिए, स्थल की ओर से ठंडी वायु समुद्र की ओर बहती है। यह थल समीर कहलाती है।

प्रश्न - सर्दियों में गहरे रंग के वस्त्र पहनना अधिक आरामदायक क्यों प्रतीत होता है?

उत्तर - गहरे रंग के पृष्ठ अपेक्षाकृत अधिक ऊष्मा अवशोषित करते हैं। इसलिए, सर्दियों में गहरे रंग के वस्त्र पहनना हमें सुखद लगता है।

प्रश्न - विकिरण किसे कहते है? - जब हम धूप में खड़े होते हैं, तो हम गर्माहट अनुभव करते हैं। सूर्य से हम तक ऊष्मा कैसे पहुँचती है?

उत्तर - यह चालन अथवा संवहन द्वारा हम तक नहीं पहुँच सकती क्योंकि इन दोनों प्रक्रमों में ऊष्मा स्थानांतरण के लिए माध्यम आवश्यकता है। चूँकि पृथ्वी तथा सूर्य के बीच के अधिकांश स्थान में कोई माध्यम, जैसे वायु नहीं है अतः सूर्य से हम तक ऊष्मा एक अन्य प्रक्रम द्वारा आती है जिसे विकिरण कहते हैं।

प्रश्न - गर्मियों में हमे हल्के रंग के वस्त्र क्यों अरामदेह लगते है?

उत्तर - हल्के रंग के कपड़े ऊष्मीय विकिरणों के अधिकांश भाग को परावर्तित कर देते हैं। इसलिए, गर्मियों में हमें हल्के रंग के वस्त्र अधिक आरामदेह लगते हैं।

प्रश्न - सर्दियों में हमें ऊनी वस्त्र गर्म क्यों रखते है?

उत्तर - सर्दियों में ऊनी वस्त्र हमें गरम रखते हैं। इसका कारण यह है कि ऊन ऊष्मा-रोधी है तथा इसके रेशों के बीच में वायु फंसी (ट्रैप) होती है।

Topic Lists:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.