अध्याय -समीक्षा
-
सूर्य सभी सजीव प्राणियों के लिए ऊर्जा का चरम स्रोत है | - हरे पौधों में भोजन संश्लेषण की प्रक्रिया सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में होता है जिसे प्रकाश संशलेषण कहते है |
- पत्तियों में एक हरा वर्णक होता है जिसे क्लोरोफिल कहते है |
- क्लोरोफिल सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा को ग्रहण करने में सहायता करते है |
- कार्बन-डाइऑक्साइड एवं जल प्रकाश संश्लेषण के लिए कच्चे माल का कार्य करते है |
- ऑक्सीजन जो सभी सजीव प्राणियों के जीवन की उत्तरजीविता के लिए आवश्यक है प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के दौरान बनता है |
- पौधें प्रकाश संश्लेषण के दौरान भोजन के रूप में कार्बोहाइड्रेट्स बनाते है |
- पत्तियों में स्टार्च (मंड) की उपस्थिति प्रकाश संश्लेषण का होना दर्शाता है|
- कार्बोहाइड्रेट्स कार्बन, हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन से बना होता है |
- मृदा में कुछ जीवाणु होते है जो गैसीय नाइट्रोजन को उपयोगी रूप में परिवर्तित कर देते है और इसे मृदा में छोड़ देते है |
- कीटों के भक्षण करने वाले पौधों को कीट-भक्षी पादप कहते है |
- कुछ जीव एक-दुसरे के साथ रहते है तथा आवास एवं पोषक तत्व एक-दुसरे से बाँटते है इसे सहजीवी सम्बन्ध कहते है|
- लाइकेन सहजीवी सम्बन्ध का एक उदहारण है |
- कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, वसा, विटामिन एवं खनिज हमारे भोजन के संघटक होते है |
- हमारे शरीर के लिए भोजन के संघटक आवश्यक होते है जिन्हें पोषक कहा जाता है |