अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: बस्तियाँ किसे कहते हैं?
उत्तर: बस्तियाँ, वे स्थान हैं जहाँ लोग अपने लिए घर बनाते हैं|
प्रश्न: बस्तियाँ कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर: बस्तियाँ दो प्रकार की होती हैं -
(i) स्थायी बस्तियाँ
(ii) अस्थायी बस्तियाँ
प्रश्न: स्थायी बस्तियाँ किसे कहते हैं?
उत्तर: स्थायी बस्तियाँ वहाँ बस्तियाँ होती हैं जो दीर्घ काल के लिए बनाई जाती हैं|
प्रश्न: अस्थायी बस्तियाँ किस एखाते हैं?
उत्तर: अस्थायी बस्तियाँ वहाँ बस्तियाँ जो कुछ समय के लिए बनाई जाती हैं, उन्हें अस्थायी बस्तियाँ कहते हैं|
प्रश्न: ॠतु - प्रवास किसे कहते हैं?
उत्तर: लोगो के मौसमी आवगमन को ॠतु - प्रवास कहते हैं जो लोग पशु पालते हैं, वे मौसम में परिवर्तन के अनुसार नए चरागाहों की खोज में निकल जाते हैं|
प्रश्न: परिवहन के मुख्य साधन कौन से हैं?
उत्तर: परिवहन के चार मुख्य साधन हैं -
(i) सड़कमार्ग
(ii) रेलमार्ग
(iii) जलमार्ग
(iv) वायुमार्ग
प्रश्न: भूमिगत मार्ग (सब वे) किसे कहते हैं?
उत्तर: कम दूरी यातायात के सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले मार्ग सड़क हैं| सड़के पक्की एवं कच्ची हो सकती हैं| मैदानी क्षेत्रों में सडकों का घना जाल बिछा हैं| मरूस्थलों, वनों एवं ऊँचे पर्वत जैसे स्थानों पर भी सड़कें का घना जाल बिछा हैं| मरूस्थलों, वनों एवं ऊँचें पर्वत जैसे स्थानों पर भी सड़के बनी हुई हैं| हिमालय पर्वत पार मनाली - लेह राजमार्ग विश्व के सबसे ऊँचे सड़क मार्ग में से एक हैं| भूमिगत सड़कों को भूमिगत मार्ग ( सब वे) कहते हैं
प्रश्न: रेलमार्ग की व्याख्या विस्तार में कीजिए?
उत्तर: रेलाम्र्ग के द्वारा तीव्रता से एवं कम खर्च में लोगों का आवागमन एवं भारी सामान को ढोने का कार्य होता हैं| वाष्प के इंजन की खोज एवं औघोगिक क्रातिं ने रेल परिवहन के तीव्र विकास में सहायता पदान की| डीज़ल एवं विघुत इंजनों ने व्यापक रूप से वाष्प के इंजनो का स्थान ले लिया हैं सुपरफास्ट रेलगाड़ियों से परिवहन की गति और तीव्र हो गई हैं| मैदानी भागों में रेलमार्गा का जाल व्यापक रूप से फैला हैं| उन्नत प्रौघोगिकीय कौशल से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भी रेलमार्ग बनाना संभव हो गया हैं, लेकिन इनकी संख्या काफी काम हैं| भारतीय रेलमार्ग का जाल भली - भांति विकसित हैं| यह एशिया में सबसे बड़ा हैं|
प्रश्न: जलमार्ग किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रारंभिक समय में परिवहन के लिए जलमार्ग का उपयोग किया जाता था| अधिक दूरी में भारी एवं बड़े आकर वाले सामनों को ढोने के लिए जलमार्ग सबसे सस्ता साधन होता हैं| ये मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं - अंतर्देशीय जलमार्ग एवं समुद्रीमार्ग| नाव्य नदियों एवं झीलों का उपयोग अंतर्देशीय जलमार्ग के लिए होता हैं| कुछ महत्त्वपूर्ण अंतर्देशीय जलमार्ग हैं: गंगा - ब्रहापुत्र नदी तंत्र, उत्तरी अमेरिका में ग्रेट लेक एवं अफ्रीका में नील नदी|
प्रश्न: वायुमार्ग की व्याख्या विस्तार में कीजिए?
उत्तर: बीसवीं सदी के आरंभ में विकसित यह परिवहन का सबसे तीव्र मार्ग हैं| इंर्धन की लागत अधिक होने के कारण यह सर्वाधिक मँहगा साधन हैं| वायु यातायात खराब मौसम, जैसे - कुहरे एवं तूफ़ान से प्रभावित होता हैं| यह यातायात का विशेष, रूप से जहाँ सड़क एवं रेलमार्ग नहीं हैं| हेलीकॉप्टर अगम्य स्थानों एवं संकटकालीन स्थितियों में लोगों को बचाने एवं भोजन, जल, कपडे एवं सवाएं बांटने के लिए एक बहुत ही उपयोगी साधन हैं| कुछ हवाई पत्तन जो महत्त्वपूर्ण हैं - दिल्ली, मुंबई, न्यूयार्क, लन्दन, पेरिस, फैंकफर्ट एवं काहिरा|
प्रश्न: जनसंपर्क माध्यम किसे कहते हैं?
उत्तर: समाचारपत्रों, रेडियों एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते हैं| इसलिए इनकों जनसंपर्क माध्यम कहते हैं|