अभ्यास-प्रश्न:
प्रश्न1: निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(i) वायुमंडल क्या हैं?
उत्तर: हमारी पृथ्वी चारो और से वायु की घनी चादर से घिरी हुई हैं, जिसे वायुमंडल कहते हैं|
(ii) वायुमंडल का अधिकतर भाग किन दो गैसों से बना हैं?
उत्तर: (i) नाइट्रोजन (ii) ऑक्सीजन |
(iii) वायुमंडल में कौन-सी गैस हरित गृह प्रभाव पैदा करती हैं?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड |
(iv) मौसम किसे कहते हैं?
उत्तर: मौसम , वायुमंडल , की प्रत्येक घंटे तथा दिन-प्रतिदिन की स्थिति होती हैं|
(v) वर्षा के तीन प्रकार लिखें |
उत्तर:
(i) संवहनीय वर्षा
(ii) पर्वतीय वर्षा एवं
(iii) चक्रवाती वर्षा |
प्रश्न2: सही उत्तर पर सही का निशान लगाइए –
(i) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस हमें सूर्य की हानिकारक गैसों से बचाती हैं?
उत्तर: (ग) ओज़ोन
(ii) वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत हैं
उत्तर: (क) शोभमंडल |
(iii) वायुमंडल की निम्न परतों में से कौन-सी बादल विहीन हैं?
उत्तर: (ख) समतापमंडल |
(iv) वायुमंडल परतों में जब हम ऊपर जाते हैं तब वायुदाब –
उत्तर: (ख) घटता हैं|
(v) जब वृष्टि तरल रूप में पृथ्वी पर आती हैं, उसे हम कहते हैं–
उत्तर: (ख) वर्षा
प्रश्न3: निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –
(i) व्यापारिक पवने (क) मौसमी पवन
(ii) लू (ख) पवन की क्षैतिज गति
(iii) मानसून (ग) स्थायी पवन
(iv) पवन (घ) स्थानीय पवन
उत्तर:
(i) - (ग)
(ii) - (घ)
(iii) - (क)
(iv) - (ख)
प्रश्न : 4 कारण बताइए –
(i) आर्द्र दिन में गिले कपडे सुखने में अधिक समय लेते हैं|
उत्तर: क्योकि आर्द्र दिन में वायु में जलवाष्प की मात्रा अत्यधिक होती हैं| इसलिए वायु में गिले कपडो से आर्द्रता सोखने की क्षमता कम होती हैं| यानि की वाष्पीकरण की दर कम होती हैं|
(ii) भूमध्य रेखा से ध्रुवों कि ओर जाने पर आतपन की मात्रा घटती जाती हैं|
उत्तर: क्योकि भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणे सीधी पड़ती हैं जबकि ध्रुवो की ओर सूर्य किरणे तिरछी पड़ती हैं|