अध्याय - समीक्षा:
- भारत में यह वास्तविकता है कि जो गरीब है, समान्यतः दलित, आदिवासी और मुस्लिम समुदाय के हैं।
- और इनमें से भी विशेषतः महिलाएँ हैं।
- 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या में 48.5% महिलाएँ हैं, 14.2% मुसलमान, 16.6% दलित और 8.6% आदिवासी है।
- भारत के संविधान में भारत के सभी नागरिकों को जो व्यस्क हैं या 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं, उन्हें एक गुप्त मत देने का अधिकार हैं| भारत के प्रत्येक नागारिक अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सकता हैं|
- संघ ने सरकार से मांग की कि लोगों के जीवन - निर्वाह के लिए बाँध में मछलियाँ पकड़ने के काम को जारी रखने की अनुमति दि जाए, जो कि 1994 से तवा बाँध के क्षेत्र में मछली पकद्मे का काम निजी ठेकेदारों को सौंप दिया गया था|