राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य Class 6 History [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्न in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 6 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्न is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 6 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 6 English Medium History All Chapters:
राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
3. अतिरिक्त प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: लोगों ने वर्ण - व्यवस्था का विरोध क्यों किया?
उत्तर: वर्ण - व्यवस्था के विरोध के निम्नलिखित कारण थे -
1. कुछ लोग जन्म के आधार पर वर्ण - निर्धारण सही नहीं मानते थे|
2. कुछ राजा खुद को पुरोहित से श्रेष्ठ मानते थे|
3. कुछ लोग व्यवसास के आधार पर वर्ण - निर्धारण ठीक नहीं मानते थे|
4. कुछ लोगों का मानना था कि अनुष्ठान संपन्न करने का अधिकार सबका ही|
प्रश्न: महाजनपदों के राजा ॠग्वेद में उल्लेखित राजाओं से किस प्रकार भिन्न थे? दो अंतर बनाओ|
उत्तर: महाजनपदों के राजा तथा ॠग्वेद के राजाओं में निम्नलिखित दो अंतर हैं -
महाजनपदों के राजा-
(i) राजा महल में रहते थे और उनकी बड़ी - बड़ी राजधानियाँ होती थी|
(ii) राजा के पास अपनी विशाल सेना होती थी|
ॠग्वेद के राजा-
(i) राजा महल में नहीं रहते थे और न ही किसी बड़ी - बड़ी राजधानियाँ होती थी|
(ii) राजा के पास अपनी कोई सेना नहीं होती थी|
प्रश्न: शिकारी व खाघ संग्राहक राजाओं को क्या देते होंगे?
उत्तर: शिकारी तथा खाघ - संग्राहक, राजाओं को जड़ी - बूटियाँ, हिरण, बाघ जैसे जानवरों की खालें, हाथी दांत आदि देते होंगे|
प्रश्न: वज्जि संघ अन्य महाजनपदों से कैसे भिन्न था? कम से कम तीन अन्तर बताओं|
उत्तर: वज्जि संघ तथा महाजनपदों में अंतर निम्न प्रकार हैं-
वज्जि - संघ -
(i) आपसी मेल - जोल द्वारा कार्य किए जाते थे|
(ii) पारंपरिक नियमों का उल्लंघन किया जात था|
(iii) पूर्ण व नियमित सभाएँ की जाती थी|
अन्य महाजनपद -
(i) राजा स्वेच्छा से कार्य कर सकता था|
(ii) पारंपरिक नियमों का उल्लंघन किया जाता था|
(iii) राजा सलाह तो लेते थे, परंतु फैसला स्वेच्छा से देते थे|
प्रश्न: क्या एथेन्स में वास्तव में जनतंत्र था?
उत्तर: एथेन्स में जनतंत्र नहीं था, क्योंकि -
1. औरतों को नागारिक का दर्जा प्राप्त नहीं था|
2. खदानों, खेतों, घरों और कार्यशालाओं में काम करे रहे दासों को नागारिक अधिकार नहीं मिले थे|
प्रश्न: वैशाली के उस सभागार में तुम अंदर झाँक रहे हो जहाँ मगध के राजाओं द्वारा आक्रमण क सामना करने के विषयों पर चर्चा की जा रही हैं| तुमने क्या सुना?
उत्तर: वैशाली के सभागार में राजा मगध की विशाल सेना के विषय में चर्चा कर रहे थे कि मगध के पास पैदल, रथ और हथियारों की बहुत बड़ी सेना हैं और उसका मुकाबला किस किया जाए| सभी राजा घबराए हुए थे|
Topic Lists: