आरंभिक नगर Class 6 History [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 6 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important आरंभिक नगर with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 6 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 6 English Medium History All Chapters:
आरंभिक नगर
2. अभ्यास
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: पुरातत्त्वविद को कैसे ज्ञान हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपडे का उपयोग होता था?
उत्तर: निम्नलिखित तथ्यों से कपड़ों के उपयोग के विषय में पत्ता चलता हैं -
1. मोहनजोदड़ो से कपड़े के टुकड़ों के अवशेष, चाँदी के एक फूलदान के ढक्कन तथा अन्य कुछ वस्तुओं से चिपके मिले हैं|
2. पकी मिट्टी तथा फेर्यान्स से बनी तकलियाँ सूतकताई का संकेत देती हैं|
3. मोहनजोदड़ो से एक कढाईदार वस्त्र पहने व्यक्ति की मूर्ति मिली हैं|
प्रश्न: निम्नलिखित का सुमेल करो:
ताबाँ गुजरात
सोना अफ़गानिस्तान
टिन राजस्थान
बहुमूल्य पत्थर कर्नाटक
उत्तर:
ताबाँ - राजस्थान
सोना - कर्नाटक
टिन - अफ़गानिस्तान
बहुमूल्य पत्थर - गुजरात
प्रश्न: हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल क्यों महत्त्वपूर्ण थे?
उत्तर: धातुएँ - पुरातत्त्वविदों को धातु की बनी हुई बहुत - सी वस्तुएँ मिली हैं, तांबे और काँसे से औजार हथियार, गहने और वर्तन बनाए जाते थे| सोने और चाँदी से गहने और बर्तन बनाए जाते थे| लेखन - लेखन का कार्य लिपिक करते थे| वे मुहारों पर तो लिखते ही थे और शायद अन्य चीजों पर भी लिखते होंगे जो बच नहीं पाई हैं| पहिया - सामान को ढोने तथा यातायात के रूप में पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता था| हल -हल का प्रयोग खेतों को जोतने और बीजों की बुवाई किए लिए किया जाता था|
प्रश्न: इस अध्याय में पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने सभी खिलौनों को सूची बनाओं| इनमें से कौन - से खिलौने बच्चों को ज्यादा पसंद आए होगें?
उत्तर: पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने खिलौनों की सूची -
1. खिलौना गाडी
2. गुड़िया
3. विभिन्न पशुओं की आकृति के खिलौने: जैसे - याक, बैल, सूअर, भैंस, आलू आदि
4. चिड़िया के आकर की सीटियाँ
5. खिलौना हल
शायद बच्चों को इन खिलौने में से खिलौना गाडी, पशुओं की आकृति वाले खिलौने तथा चिड़िया के आकर की सिटी अधिक पसंद आई होगी
प्रश्न: हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाओ| आज इनमें से तुम क्या - क्या कहते हो? निशान लगाकर बताओं |
उत्तर:
हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री आज भी खाए जाने वाली भोजन सामग्री
(i) गेहूँ हाँ
(ii) जौ हाँ
(iii) चावल हाँ
(iv) दालें हाँ
(v) मटर हाँ
(vi) तिल हाँ
(vii) सरसों हाँ
(viii) फल हाँ
(ix) मछली हाँ
(x) हिरण नहीं
प्रश्न: हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा हैं? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ|
उत्तर:
अंतर:
1. हड़प्पा के किसान और पशुपालक पूर्ववर्ती किसानों और पशुपालकों की तुलना में अधिक प्रकार की फसलों का उत्पादन करते थे|
2. हड़प्पा के किसान पूर्ववर्ती किसानों की तुलना में विभिन्न उपकरणों जैसे हल आदि का भी उपयोग कारते थे|
3. हड़प्पा के किसान कृषि उत्पादों को गाड़ियों के द्वारा नगरों में भी भेजते थे, जबकि पूर्ववर्ती किसान ऐसा नहीं करते थे|
प्रश्न: अपने शहर या गाँव की तीन महत्त्वपूर्ण इमारतों का ब्यौरा दो| क्या वे बस्ती के महत्त्वपूर्ण इलाके में बनी हैं| इन इमारतों का उपयोग किसलिए किया जाता हैं?
उत्तर:
प्रश्न: तुम्हारे इलाके में क्या कोई पुरानी इमारत हैं? यह पत्ता करो कि वह कितनी पुरानी हैं और उनकी देखभाल कौन करता हैं|
उत्तर:
Topic Lists: