6. राजनितिक दल Class 10 Political Science [LATEST] Solutions अभ्यास-प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Political Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 6. राजनितिक दल with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास-प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Political Science.
Class 10 English Medium Political Science All Chapters:
6. राजनितिक दल
2. अभ्यास-प्रश्नोत्तर
अभ्यास-प्रश्नोत्तर
1. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं की चर्चा करें।
उत्तर: लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाएं निम्नलिखित हैं:-
(i) चुनाव लड़ना- राजनीतिक दल चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करते हैं ताकि चुनाव में जीत सके| अधिकांश लोकतांत्रिक देशों में चुनाव राजनीतिक दल द्वारा खड़े किए गये उम्मीदवार के बीच लड़ा जाता हैं| भारत में दल के नेता ही उम्मीदवारों का चयन करते हैं |
(ii) काननों निर्माण में सहायक- कानून संसद द्वारा पास किए जाते हैं, परन्तु विधायिका में विभिन्न दलों के सदस्य, जो सरकार के सभी सदस्य होते हैं, प्रस्ताव पेश करते हैं| यही प्रस्ताव विधायिका द्वारा पास होकर कानून का रूप ले लेती हैं|
(iii) सरकार बनाना व चलाना- जिस राजनीतिक दल को संसद में बहुमत प्राप्त होता हैं वहीं दल सरकार का गठन करके निश्चित अवधि तक सरकार चलता हैं| मंत्रिमंडल का गठन दल के नेताओ के निर्देश के अनुसार होता हैं|
2. राजनीतिक दलों के सामने क्या चुनौतियाँ हैं?
उत्तर: राजनीतिक दलों के सामने निम्नलिखित चुनौतियाँ हैं:-
(i) वंशवाद- अधिकांश दल अपना कामकाज पारदर्शी तरीके से नही करते इसीलिए सामान्य कार्यकर्ताओ के नेता बनने और ऊपर आने की गुंजाइश काफी काम होती हैं| नेता लोग अपने नजदीकी लोगों या परिवार के सदस्य को आगे बढाते हैं | उदाहरण के लिए गाँधी परिवार|
(ii) विकल्पहीनता की चुनौती- वर्तमान में राजनीती दलों की नीतियों व कार्यक्रम में अन्तर बहुत कम रह गया है | के बार एक नेता का चुनाव क्कारना भी कठिन होता हैं| ऐसा आज विश्व में लगभग सभी देशों में हैं| भारत में भी लगभग यही स्थिति हैं|
(iii) धन व अपराधीकरण - चुनाव के समय धन का अधिक-से-अधिक प्रयोग करके जीतने का प्रयत्न किया जाता हैं| अपराधी प्रवित्ति के उम्मीदवार खड़े किए जाते हैं| या अपराधियों द्वारा शक्ति प्रयोग करके मतदाताओ को द्र-धमकाकर मत अपने पक्ष में डालने के लिए विवश किया जाता हैं| इसी प्रकार चुनाव में राजनीतिक दल अमीर उम्मीदवारों को टिकट देते हैं ताकि चुनाव में विजयी हो सके|
3. राजनीतिक दल अपना कामकाज बेहतर ढंग से करें, इसके लिए उन्हें मजबूत बनाने के कुछ सुझाव दें।
उत्तर: राजनीतिक दल अपना कामकाज बेहतर ढंग से करें, इसके लिए उन्हें मजबूत बनाने के निम्नलिखित सुझाव दिए जा सकते हैं:-
(i) महिलाओ का आरक्षण - राजनीतिक दलों के विभिन्न चुनावों में कम-से कम एक-तिहाई टिकटे महिलाओ को देनी चाहिए ताकि उनके विचारों व योग्यता का लाभ उठाया जा सके| दल में विभिन्न पदों पर उनका उचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए|
(ii) चुनाव का खर्च सरकार द्वारा उठाना- साधारणतया चुनाव में अमीर उम्मीदवार अपने धन की शक्ति पर चुनाव जीतने का प्रयत्न करता हैं| अतः चुनाव का खर्च न केवल सीमित होना चाहिए बल्कि सरकार को पेट्रोल आदि का खर्च भी देना चाहिए|
(iii) लोगो द्वारा राजनीतिक दल पर दवाब बनाना- जनसाधारण भी राजनीतिक दलों पर पत्रों, प्रचार व आन्दोलन पर दवाब बणा सकता हैं ताकि वह जनहित में कार्य करे|
4. राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है?
उत्तर: राजनीतिक दल उनलोगों का संगठित समूह होता हैं जिनका उद्देश्य चुनाव लड़ना और राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना होता हैं| समाज के सामूहिक हित को ध्यान में रखकर यह समूह कुछ नीतियाँ और कार्यक्रम निश्चित करते हैं|
5. किसी भी राजनीतिक दल के क्या गुण होते हैं?
उत्तर: (i) राजनीतिक दल संगठित होता हैं|
(ii) दल के संगठनात्मक चुनाव दल के संविधान के अनुसार निष्पक्ष ढंग से होता हैं|
(iii) सदस्यों की कुछ निश्चित विचारों पर सहमत होता हैं|
(iv) दल का उद्देश्य चुनाव में विजयी होकर सरकार का निर्माण करना होता हैं|
(v) दल के तीन घटक- सक्रीय नेता, सदस्य, और समर्थक होते हैं|
6. चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता सँभालने के लिए एकजुट हुए लोगों के समूह को
................................................................... कहते हैं।
उत्तर: राजनीतिक दल|
7. पहली सूची [संगठन/दल] और दूसरी सूची [गठबंध्न/मोर्चा] के नामों का मिलान करें और नीचे दिए गए कूट नामों के आधर पर सही उत्तर ढूँढें :
| सूची I | सूची II | |
| 1. | कांग्रेस पार्टी | (क) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन |
| 2. | भारतीय जनता पार्टी | (ख) प्रांतीय दल |
| 3. | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) | (ग) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन |
| 4. | तेलुगुदेशम पार्टी | (घ) वाम मोर्चा |
| 1 | 2 | 3 | 4 | |
| (क) | ग | क | ख | घ |
| (ख) | ग | घ | क | ख |
| (ग) | ग | क | घ | ख |
| (घ) | घ | ग | क | ख |
उत्तर: (ग) ग,क, घ,ख|
8. इनमें से कौन बहुजन समाज पार्टी का संस्थापक है?
(क) कांशीराम
(ख) साहू महाराज
(ग) बी.आर आंबेडकर
(घ) ज्योतिबा फुले
उत्तर: (क) कांशीराम
9. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धांत क्या है?
(अ) बहुजन समाज
(ब) क्रांतिकारी लोकतंत्र
(स) सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
(द) आधुनिकता
उत्तर: (स) सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
10. पार्टियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर गौर करें :
(अ) राजनीतिक दलों पर लोगों का श्यादा भरोसा नहीं है।
(ब) दलों में अक्सर बड़े नेताओं के घोटालों की गूँज सुनाई देती है।
(स) सरकार चलाने के लिए पार्टियों का होना जरूरी नहीं।
इन कथनों में से कौन सही है?
(क) अ, ब और स
(ख) अ और ब
(ग) ब और स
(घ) अ और स
उत्तर: (ख) अ और ब
Topic Lists: