2. संघवाद Class 10 Political Science [LATEST] Solutions अभ्यास प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Political Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. संघवाद with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Political Science.
Class 10 English Medium Political Science All Chapters:
2. संघवाद
2. अभ्यास प्रश्नोत्तर
अभ्यास प्रश्नोत्तर
1. भारत के खाली राजनीतिक नक्शे पर इन राज्यों की उपस्थिति दर्शाएँ : मणिपुर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और गोवा।
उत्तर: नक्शा स्वयं भरे|
2. विश्व के खाली राजनीतिक मानचित्र पर भारत के अलावा संघीय शासन वाले तीन देशों की अवस्थिति बताएँ और उनके नक्शे को रंग से भरें।
उत्तर: (i) संयुक्त राज्य अमेरिका- यह अमेरिका महाद्वीप में हैं|
(ii) मैक्सिको - यह उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बीच स्थित हैं|
(iii) रूस - यह यूरोप और एशिया महाद्वीप में हैं |
नक़्शे में रंग स्वयं भरे|
3. भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएँ।
उत्तर: (क) भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता :-
(i) भारत में शक्तियों का विभाजन केंद्रीय सरकार और राज्य सरकारों में किया गया| केन्द्रीय सूची में सम्मिलित विषय, जैसे प्रतिरक्षा, विदेशी संबंध पर केन्द्रीय सरकार कानून बनाती हैं तो राज्य सूची में सम्मिलित विषय, जैसे पुलिस पर राज्य सरकार कानून बनती हैं|
(ii) बेल्जियम में भी शक्तियों का विभाजन हैं| वहाँ प्रांतो को औद्योगिक विकास, पर्यावरण नियंत्रण पर अधिकार दिया गया| संघीय सरकार को विशेष संबंध, राष्ट्रिय सुरक्षा, न्याय, समाजिक सुरक्षा आदि के विषयों को शक्ति प्राप्त हैं|
(ख) भारत की संघीय व्यवस्था से अलग विशेषता बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का होना हैं जिसका चुनाव एक ही भाषा बोलने वाले करते हैं| डच, फ्रेंच, और जर्मन बोलने वाले समुदाय के लोग चाहे वहां भी रहते हो, इस सामुदायिक सरकार को चुनते हैं|
4. शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या-क्या मुख्य अंतर है? इसे उदाहरणों के
माध्यम से स्पष्ट करें।
उत्तर: संघीय और एकात्मक स्वरूपों में मुख्य अंतर निम्नलिखित हैं-
| संघीय व्यवस्था का स्वरुप | एकात्मक व्यवस्था का स्वरुप |
| (i) सर्वोच्च सत्ता केंद्र और उसकी इकाइयों में विभाजित होती है क्योंकि इनमें दो या तीन स्तर की सरकारे होती हैं| जैसे भारत में शक्तियों का विभाजन संघ सूची, राज्य सूची, और समवर्ती सूची के रूप में हैं| | (i) सर्वोच्च सत्ता केन्द्रीय सरकार के पास रहती हैं| प्रांतीय या राजीय सरकारे केंद्रीय सरकार के आदेश के अनुसार कार्य करती हैं| जैसे इंग्लैंड में एकात्मक सरकार| |
| (ii) संविधान के मौलिक प्रवधानों को किसी एक स्तर की सरकार अकेले नहीं बदल सकती हैं जैसे भारत में इस प्रकार का संशोधन करने के लिए संसद के अतिरिक्त आधे राज्यों की स्वीकृति आवश्यक हैं| | (ii) एकात्मक व्यवस्था में संविधान में संशोधन एक साधारण कानून की प्रक्रिया की तरह केन्द्रीय सरकार कर सकती हैं| जैसे इंग्लैंड में| |
| (iii) संघात्मक व्यवस्था में विभिन्न सरकारों के राजस्व के स्रोत अलग-अलग निर्धारित होते हैं| | (iii) प्रांतीय सरकारों का अलग से राजस्व का स्रोत नहीं होता | वे केन्द्रीय सरकार पर निर्भर करते हैं| |
5. 1992 के संविधन संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतरों को बताएँ।
उत्तर: 1992 के संविधन संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतर निम्नलिखित हैं:-
(i) 1992 के पूर्व स्थानीय सरकारों के लिए नियमित चुनाव नहीं करे जाते थे परंतु 1992 के बाद स्थानीय स्वशासी निकायों के चुनाव नियमित रूप से करना संवैधानिक बाध्यता हैं|
(ii) हर राज्य में राज्यों सरकारों को अपने राजस्व और अधिकारों का कुछ हिस्सा स्थानीय स्वशासी निकायों को देना पड़ता है|
6. रिक्त स्थानों को भरेंः
चूँकि अमरीका .................तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार
है। संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत ................ हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली ............
..... की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।
उत्तर: चूँकि अमरीका दो या दो से स्वतंत्र राष्ट्रों को साथ लाकर एक बड़ी ईकाई गठित करने की तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार है। संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत अधिक शक्तिशाली हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली बड़े देश द्वारा अपनी आंतरिक विविधता को ध्यान में रखते हुए राज्यों का गठन करने और फिर राज्य और राष्ट्रीय सरकार के बीच सत्ता का बटवारा करने की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।
7. भारत की भाषा नीति पर नीचे तीन प्रतिक्रीयाएँ दी गई हैं। इनमें से आप जिसे ठीक समझते हैं उसके पक्ष में तर्क और उदाहरण दें।
संगीता : प्रमुख भाषाओं को समाहित करने की नीति ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है।
अरमान : भाषा के आधार पर राज्यों के गठन ने हमें बाँट दिया है। हम इसी कारण अपनी भाषा के प्रति सचेत हो गए हैं।
हरीश : इस नीति ने अन्य भाषाओं के ऊपर अँगरेजी के प्रभुत्व को मजबूत करने भर का काम किया है।
उत्तर: संगीता की प्रतिक्रिया ठीक हैं| भारत में भाषा नीति के अंतर्गत प्रमुख भाषाओ को समाहित करने से राष्ट्रीय एकता दृढ़ हुई हैं| एक समय ऐसा भी था जब एक भाषा के प्रश्न पर देश में आन्दोलन हुए और तमिलनाडु में इस आन्दोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया था| ऐसी स्थति में केन्द्रीय सरकार ने लचीला रुख अपनाया और हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी को राजकीय कार्यों में प्रवेश की अनुमति देकर इस विवाद को सुलझाया अन्यथा यह प्रशन और अधिक जटिल हो जाता हैं| तथा हमारे देश की स्थिति भी श्रीलंका जैसी होती|
8. संघीय सरकार की एक विशिष्टता है :
(क) राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रांतीय सरकारों को देती है।
(ख) अधिकार विधयिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं।
(ग) निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं।
(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।
उत्तर: (घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।
9. भारतीय संविधन की विभिन्न सूचियों में दर्ज कुछ विषय यहाँ दिए गए हैं। इन्हें नीचे दी गई तालिका में संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची वाले समूहों में लिखें।
(क) रक्षा (ख) पुलिस (ग)कृषि (घ) शिक्षा (घ) बैंकिंग (च) वन (छ) संचार
(ज) व्यापार (झ) विवाह।
| संघीय सूची | |
| राज्य सूची | |
| समवर्ती सूची |
उत्तर:
| संघीय सूची | रक्षा, संचार, बैंकिंग |
| राज्य सूची | पुलिस, कृषि , व्यापार |
| समवर्ती सूची | शिक्षा, वन, विवाह |
10. नीचे भारत में शासन के विभिन्न स्तरों और उनके कानून बनाने के अधिकार-क्षेत्र के जोड़े दिए गए हैं। इनमें से कौन सा जोड़ा सही मेल वाला नहीं है?
| (क) राज्य सरकार | राज्य सूची |
| (ख) केंद्र सरकार | संघीय सूची |
| (ग) केंद्र और राज्य सरकार | समवर्ती सूची |
| (घ) स्थानीय सरकार | अवशिष्ट अधिकार |
उत्तर: (घ) स्थानीय सरकार - अवशिष्ट अधिकार सहीं नहीं हैं|
11. सूची I और सूची II में मेल ढूँढ़ें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही उत्तर चुनें।
| सूची I | सूची II |
| 1. भारतीय संघ | (अ) प्रधानमंत्री |
| 2. राज्य | (ब) सरपंच |
| 3. नगर निगम | (स) राज्यपाल |
| 4. ग्राम पंचायत | (द) मेयर |
| 1 | 2 | 3 | 4 | |
| (सा) | द | अ | ब | स |
| (रे) | ब | स | द | अ |
| (गा) | अ | स | द | ब |
| (मा) | स | द | अ | ब |
उत्तर; (गा) अ-स-द-ब |
12. इन बयानों पर गौर करें :
(अ) संघीय व्यवस्था में संघ और प्रांतीय सरकारों के अधिकार स्पष्ट रूप से तय होते हैं।
(ब) भारत एक संघ है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकार संविधन में स्पष्ट रूप से दर्ज हैं और अपने-अपने विषयों पर उनका स्पष्ट अधिकार है।
(स) श्रीलंका में संघीय व्यवस्था है क्योंकि उसे प्रांतों में बाँट दिया गया है।
(द) भारत में संघीय व्यवस्था नहीं रही क्योंकि राज्यों के कुछ अधिकार स्थानीय शासन की इकाइयों में बाँट दिए गए हैं।
ऊपर दिए गए बयानों में कौन-कौन सही हैं।
| (सा) | अ, ब और स |
| (रे) | अ, स और द |
| (गा) | अ और ब |
| (मा) | ब और स |
उत्तर: (गा) अ और ब सहीं हैं|
Topic Lists: